विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2022

'लव बाइट' की झूठी खबर पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, पोस्ट में बोलीं- मेरी उपलब्धियों के बारे में क्यों नहीं लिखते?

उर्वशी रौतेला को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां उनके गले पर एक लाल रंग का निशान नजर आया था. एक पोर्टल के अनुसार उनकी गर्दन पर नजर आ रहा लाल निशान लव बाइट था.

'लव बाइट' की झूठी खबर पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, पोस्ट में बोलीं- मेरी उपलब्धियों के बारे में क्यों नहीं लिखते?
उर्वशी रौतेला फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला अपनी मेहनत और लगन से हर दिन सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है. उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया की क्वीन मानी जाती हैं क्योंकि वे इसके जरिए अपने सभी फैन्स से जुड़ी रहती हैं. अभिनेत्री अपने सभी फैन्स का दिल जीतने के लिए अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करने के साथ ट्रेंडी रील्स भी आए दिन शेयर करती हैं. इसके साथ ही उर्वशी अपनी खूबसूरती के लिए भी लोगों के बीच खासा मशहूर हैं.         

अभिनेत्री को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां उनके गले पर एक लाल रंग का निशान नजर आया था. एक पोर्टल के अनुसार उनकी गर्दन पर नजर आ रहा लाल निशान लव बाइट था. उर्वशी की यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी. बता दें, फरवरी की शुरुआत में उर्वशी को एयरपोर्ट पर देखा गया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने सीक्विन रेड टॉप और ब्लैक मिनी स्कर्ट पहना था. उर्वशी अपने लुक में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं. ऐसे में कुछ लोगों का ध्यान उनके गले पर नजर आ रहे लाल निशान पर गया, जिसे उन्होंने लव बाइट करार दे दिया. अब इस वायरल हो रही खबर पर खुद एक्ट्रेस का रिएक्शन आ गया है. उर्वशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है और खबर को 'रिडीक्युलस' कहा है. 

उर्वशी रौतेला ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, "रिडीक्युलस!!!! यह मेरी लाल लिपस्टिक है, जो मेरे मास्क से फैली है. किसी भी लड़की से पूछें कि लाल लिपस्टिक को संभाल कर  रखना कितना मुश्किल है. विश्वास नहीं हो रहा है कि वे किसी की छवि खराब करने के लिए कुछ भी लिख सकते हैं, खासकर लड़कियों को लेकर. आप लोग अपने फायदे के लिए फेक न्यूज फैलाने के बजाय मेरी उपलब्धियों के बारे में क्यों नहीं लिखते". बात करें काम की तो उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी.

ये भी देखें: दादा साहेब फाल्‍के अवॉर्ड में कियारा और सिद्धार्थ का स्‍टाइल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela News, Urvashi Rautela Instagram, Urvashi Rautela Controversy, Urvashi Rautela Love Bite News, Urvashi Rautela On Love Bite News, Urvashi Rautela Wikipedia, Urvashi Rautela Photos, Urvashi Rautela Airport, Urvashi Rautela Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com