बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई. खबर है कि यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है. इस घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक लोकल ऑटो रिक्शा ड्राइवर के घायल होने की खबर है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सेफ हैं. फायरिंग की इस घटना के बाद एक पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है. इस पोस्ट में अनिल पंडित ने दावा कि सलमान के साथ मिलकर जो काम करेगा वे उसे नहीं छोड़ेंगे.
बता दें कि सेलेब्स के साथ फायरिंग की घटना के पिछले कुछ दिनों में कई केस सुनने को मिले हैं. इनमें से दो तो ऐसे थे जिनकी जिम्मेदारी खुद लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े लोगों ने ली है. पिछले दो साल में ऐसे चार मामले सामने आ चुके हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की कोशिश की खबर ने सभी को हैरान कर दिया.
1- सलमान खान (अप्रैल 2024): सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना साल 2024 में हुई थी. मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर, मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने उनकी बालकनी की तरफ कई राउंड गोलियां चलाईं. बाद में इस हमले का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा गया. सलमान खान तो जान से मारने की कई धमकियां भी मिल चुकी हैं. इसके बाद दबंग खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई थी.
2- रोहित शेट्टी (फरवरी 2026): मुंबई के जूहू में रोहित शेट्टी की 9 मंजिला शेट्टी टावर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने पांच राउंड फायर किए थे. इस फायरिंग में फर्स्ट फ्लोर के जिम का कांच टूट गया था. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े शुभम लोनकर ने ली थी.
3- दिशा पाटनी (2025): अगस्त 2025 में दिशा पाटनी के बरेली वाले घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी. दिशा के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली थी.
4- एल्विश यादव (2025): सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग हुई थी. इस घटना की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं