विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2022

स्विमसूट पहने उर्वशी रौतेला ने लिया वाटर राइड का मजा, डरते-डरते एक्ट्रेस ने यूं किया स्लाइड...देखें Video 

उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्वशी स्विमवियर पहने स्लाइडिंग वाटर राइड का लुत्फ उठा रही हैं.

स्विमसूट पहने उर्वशी रौतेला ने लिया वाटर राइड का मजा, डरते-डरते एक्ट्रेस ने यूं किया स्लाइड...देखें Video 
उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

उर्वशी रौतेला अपने नए-नए पोस्ट से लोगों का दिल जीत लेती हैं. उर्वशी की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है और शायद यही वजह है कि एक्ट्रेस का कोई भी पोस्ट आते ही वायरल हो जाता है. इसी क्रम में एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में उर्वशी वाटर राइड ले रही हैं. वीडियो में उर्वशी की खुशी देखते ही बन रही है. उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट को कुछ ही देर में लाखों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं. 

उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्वशी स्विमवियर पहने स्लाइडिंग वाटर राइड का लुत्फ उठा रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखने को मिला. आंखों पर चश्मा लगाए उर्वशी काफी गॉर्जियस लग रही थीं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'आपको हमेशा खुशी नहीं मिल सकती. आपको अपनी खुशी खुद ढूंढनी होगी'. 

उर्वशी के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'जलपरी लग रही हो आप'. गौरतलब है कि उर्वशी बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हाल ही में उर्वशी को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत की ओर से बतौर जज के रूप में देखा गया था. आने वाले समय में उर्वशी रौतेला रणदीप हुडा के साथ वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में दिखाई देंगी. 

ये भी देखें: दीपिका और रणवीर बेंगलुरु से लौटे, दोनों व्‍हाइट आउटफिट में आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Latest Video, Urvashi Rautela Instagram, Urvashi Rautela Water Ride Video, Urvashi Rautela Fun Video, Urvashi Rautela News, Urvashi Rautela Wikipedia, Urvashi Rautela Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com