विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2021

उर्वशी रौतेला ने नए अंदाज में कराया फोटोशूट, वायरल हुआ 'गोल्डन गर्ल' का Video

एक बार फिर एक नए वीडियो से उर्वशी रौतेला लाइमलाइट में आ गई हैं. इस लुक को देख उर्वशी को गोल्डन गर्ल कहा जा सकता है, सिर से पैर तक सुनहरी दिख रही उर्वशी बिल्कुल सोने की परी लग रही हैं.

उर्वशी रौतेला ने नए अंदाज में कराया फोटोशूट, वायरल हुआ 'गोल्डन गर्ल' का Video
उर्वशी रौतेला ने पोस्ट किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की खूबसूरत, हसीन और अपने फैशन सेंस के कारण चर्चा में रहने वाली उर्वशी रौतेला आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. उर्वशी की अदाओं के लाखों दीवाने बने बैठे हैं, उनके हर पोस्ट पर लाखों की संख्या में लाइक्स आते हैं. एक बार फिर एक नए वीडियो से उर्वशी लाइमलाइट में आ गई हैं. इस लुक को देख उर्वशी को गोल्डन गर्ल कहा जा सकता है, सिर से पैर तक सुनहरी दिख रही उर्वशी बिल्कुल सोने की परी लग रही हैं.

उर्वशी रौतेला ने फोटोशूट के दौरान लिया गया ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी फोटोशूट करवा रही हैं. वे गोल्डन कलर के पलंग के ऊपर खड़ी हैं. उर्वशी ने गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है और गोल्डन कलर के बूट्स पहने हैं जो बड़े ही यूनिक लग रहे हैं. इसके साथ उर्वशी ने गोल्डन कलर का ही बैग लिया हुआ है. खूबसूरत अटायर में उर्वशी बेहद ग्लैमरस अदाएं दिखा रही हैं. उनके इस वीडियो को देख फैंन ने अपना दिल थाम लिया है, उर्वशी के फेशियल एक्सप्रेशन्स कातिलाना लग रहे हैं.  कुछ ही घंटों में उर्वशी के इस जबरदस्त वीडियो पर दो लाख के ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

उर्वशी के फैंस ये वीडियो देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. एक फैन ने बड़े मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'जो उर्वशी से जले, जरा हटके चले', तो वहीं एक फैन ने लिखा, 'गोल्डन एंजल'. वर्कफ्रंट पर नजर डालें को एक्ट्रेस थ्रिलर फिल्म 'ब्लैक रोज़' में लीड रोल निभाती दिखेंगी. इसके साथ ही उर्वशी आने वाले दिनों में रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी दिखने वाली हैं. अभिनेत्री को गुरु रंधावा और मोहम्मद रमजान के साथ किए गए गाने 'वर्साचे बेबी' और 'डूब गए' के लिए बेहतरीन रिस्पांस मिला था. वहीं एक बड़ी बजट की तमिल फिल्म में भी उर्वशी को देखा जा सकेगा.

Chhorii Movie Review: जानें कैसी है Nushrratt Bharuccha की Horror Movie

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela New Video, उर्वशी रौतेला, Urvashi Rautela Latest Photoshoot Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com