विज्ञापन

Uri एक्ट्रेस के साथ Blinkit एजेंट ने की बदसलूकी, कहा- यह पहली बार कमेंट नहीं था

रीवा अरोड़ा ने खुलासा किया है कि एक डिलीवरी एजेंट ने उनके परिवार के साथ बदसलूकी की और लगातार गलत भाषा का इस्तेमाल किया. मामला इतना बढ़ गया कि मुंबई पुलिस को बुलाना पड़ा.

Uri एक्ट्रेस के साथ Blinkit एजेंट ने की बदसलूकी, कहा- यह पहली बार कमेंट नहीं था
उरी एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने सुनाई Blinkit से जुड़ी डराने वाली घटना
नई दिल्ली:

फिल्मों में अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली रीवा अरोड़ा इस बार एक बेहद परेशान करने वाली घटना को लेकर चर्चा में हैं. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और ‘गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं रीवा ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके घर सामान पहुंचाने आए एक डिलीवरी एजेंट ने ऐसा व्यवहार किया कि पूरा परिवार परेशान हो गया. एक्ट्रेस का कहना है कि एजेंट लगातार गलत भाषा का इस्तेमाल करता रहा और माहौल इतना बिगड़ गया कि आखिर में मुंबई पुलिस को बुलाना पड़ा. सोशल मीडिया पर भी अब लोग इस मामले पर जमकर चर्चा कर रहे हैं और रीवा का बयान तेजी से वायरल हो रहा है.

26 अप्रैल की दोपहर कैसे बिगड़ गया पूरा मामला

Latest and Breaking News on NDTV

रीवा अरोड़ा के मुताबिक, 26 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक डिलीवरी एजेंट उनके घर ऑर्डर लेकर पहुंचा था. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर में माहौल बदल गया. एक्ट्रेस ने बताया कि एजेंट का बात करने का तरीका काफी रूखा और असभ्य था. जब उन्होंने उसकी बात का जवाब दिया तो मामला शांत होने के बजाय और ज्यादा बिगड़ गया. रीवा ने कहा कि उनकी मां ने बीच में आकर प्यार से मामला संभालने की कोशिश की, लेकिन एजेंट का रवैया लगातार खराब होता चला गया और वो बार-बार गलत भाषा का इस्तेमाल करता रहा.

ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं हम साथ साथ है की ये एक्ट्रेस, 90s की महाभारत में आई थीं नजर, बॉलीवुड में थीं पॉपुलर

लिफ्ट में भी नहीं रुका एजेंट का गुस्सा

Latest and Breaking News on NDTV

रीवा अरोड़ा ने बताया कि मामला तब और बढ़ गया जब उनकी बहन की उस एजेंट से लिफ्ट में मुलाकात हुई. एक्ट्रेस के मुताबिक, मना करने के बावजूद एजेंट लगातार अभद्र भाषा बोलता रहा. परिवार को लगने लगा कि अब ये सिर्फ छोटी बहस नहीं रही. रीवा ने दावा किया कि बिना किसी वजह के उनके परिवार के साथ अपमानजनक तरीके से बात की जा रही थी और ये सब करीब 30 से 40 मिनट तक चलता रहा.

आखिर में बुलानी पड़ी पुलिस

एक्ट्रेस ने बताया कि जब एजेंट वहां से जाने लगा तो परिवार उसके पीछे नीचे तक गया ताकि वो बिना जवाब दिए वहां से निकल न जाए. इसके बाद तुरंत मुंबई पुलिस को फोन किया गया. रीवा के मुताबिक, पुलिस जल्दी मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की गई. उन्होंने कंपनी में भी शिकायत दर्ज कराई है और अब जवाब का इंतजार कर रही हैं. आपको बता दें कि रीवा अरोड़ा अभी सिर्फ 20 साल की हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वो ‘भारत', ‘मॉम', ‘सेक्शन 375' और ‘छत्रीवाली' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का वो 58 साल पुराना गाना, जिसे शूट करने से शम्मी कपूर ने कर दिया था मना, बना सुपरहिट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com