विज्ञापन

उपासना सिंह ने लगाए CINTAA पर गंभीर आरोप, कहा-  सिर्फ पूनम ढिल्लो-पद्मिनी को दिखाया जाता है

CINTAA) की पूर्व महासचिव एक्ट्रेस उपासना सिंह ने कहा- मंत्रियों संग फोटो में सिर्फ पूनम ढिल्लो-पद्मिनी को दिखाया जाता है. 

उपासना सिंह ने लगाए CINTAA पर गंभीर आरोप, कहा-  सिर्फ पूनम ढिल्लो-पद्मिनी को दिखाया जाता है
पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर उपासना सिंह ने कसा तंज
नई दिल्ली:

उपासना सिंह, जो सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की पूर्व महासचिव रही हैं. उन्होंने संगठन के मौजूदा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कि पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल खुद की पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है. एक्ट्रेस उपासना सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कई अहम कार्यक्रमों में दूसरे कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ली गई तस्वीरों को क्रॉप करके सिर्फ पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे को ही दिखाया जाता है. सरकारी प्रतिनिधियों के साथ सिंटा की बैठकों को लेकर उपासना सिंह ने आरोप लगाया कि उन बैठकों की तस्वीरों का इस्तेमाल भी चुनिंदा तरीके से सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है.

उपासना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

उपासना सिंह ने कहा, "हम सिर्फ मंत्रियों से मिलने जाते थे. अगर आप हमारे फोन देखेंगे, तो मैं आपको मंत्रियों से मुलाकात की कई तस्वीरें दिखा सकती हूं हम भी जाते थे लेकिन किसकी तस्वीरें छपती थीं? सिर्फ पूनम और पद्मिनी की ही तस्वीरें छपती थीं. अगर किसी और एक्टर की फोटो होती थी, तो उसे क्रॉप कर दिया जाता था. ऐसा दिलबाग जी के साथ भी हुआ है, तो सिर्फ उन्हीं की फोटो छपेगी. फिर सिंटा का इस्तेमाल सिर्फ उनकी पब्लिसिटी के लिए किया गया."

उपासना सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सिंटा के पैसों का इस्तेमाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए किया गया, जिसमें उनके मुताबिक पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे को ज्यादा तरजीह दी गई. उन्होंने कहा, "कई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं, जिनमें सिंटा के पैसों का इस्तेमाल हुआ और उनमें सिर्फ उन्हें ही ज्यादा महत्व दिया गया." 

ये भी पढ़ें- शक्तिमान की वापसी पर खुद रुकावट बने मुकेश खन्ना, कहा- मैं अटका हुआ हूं

राज कपूर नाइट कार्यक्रम से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए उपासना ने दावा किया कि कार्यकारिणी समिति (ईसी) के सदस्यों को उसमें नहीं बुलाया गया था और सिर्फ पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे ही शामिल हुई थीं. उन्होंने कहा, "राज कपूर नाइट के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी. उसमें हमारे किसी भी ईसी मेंबर को नहीं बुलाया गया था. सिर्फ पूनम और पद्मिनी को ही बुलाया गया था."

हेमा मालिनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया जिक्र

उपासना ने आरोप लगाया कि उन्हें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में बाद में मीडिया से पता चला और उन्होंने सवाल उठाया कि बाकी कार्यकारिणी सदस्यों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई।उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से जुड़े एक कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि कार्यकारिणी सदस्यों को बाद के समय पर बुलाया गया जबकि प्रेस कॉन्फ्रेंस पहले ही शुरू हो चुकी थी. उपासना सिंह ने कहा, "हेमा मालिनी के शो के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी. ईसी सदस्यों को दोपहर 3.30 बजे का समय दिया गया था और प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई. जब दीपक पाराशर वेन्यू पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा तक नहीं खोला."

सिंटा का विवाद क्या है? 

उपासना सिंह ने सिंटा के अंदर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए ये आरोप लगाए, जो इस महीने की शुरुआत में एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी के 11 सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद और बढ़ गया. 11 में से आठ चुने हुए सदस्य थे, हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेतल परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर. इस्तीफों के साथ गलत फैसले लेने और पदों का गलत इस्तेमाल करने के आरोप भी लगे. 

ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ त्रासदी में 392 पहुंचा मौत का आंकड़ा, इमोशनल हुए उदित नारायण, कहा- यह ईश्वर की मर्जी है

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upasana Singh, Poonam Dhillon, Padmini Kolhapure, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com