उदित नारायण, जो बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं. उन्होंने नेपाल में हुई प्राकृतिक तबाही पर गहरा दुख जताया है. दरअसल, नेपाल से सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो ने कई लोगों को अंदर तक झकझोर दिया, जिसमें 392 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर हैं. वहीं कई लोगों के लापता होने की आशंका लगाई जा रही है. वहीं बड़ी संख्या में लोगों के घर और रोजी-रोटी के साधन बर्बाद हो गए. इसी पर उदित नारायण, जिनकी जड़ें नेपाल से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने इस आपदा पर रिएक्शन दिया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि उदित नारायण झा के पिता नेपाली नागरिक थे. वहीं नेपाल में हुए नुकसान और तबाही को देखकर वह बहुत दुखी हैं.
उदित नारायण के करीबी हैं फंसे
उन्होंने कहा, “यह बहुत दुख की बात है. लेकिन यह ईश्वर की मर्जी है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते.” उन्होंने बताया कि बिहार और नेपाल की सीमा पर स्थित मिथिला से आने वाले झा के परिवार और दोस्त उसी इलाके में रहते हैं. हालांकि वे प्रभावित क्षेत्र से दूर हैं, फिर भी उन पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने कहा, हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है. लेकिन बाढ़ उधर भी है और डेंजर अलर्ट वहां भी हो रखा है.
ये भी पढ़ें- सौतेले भाई-बहन का अटूट रिश्ता दिखाता है आनंद राज आनंद का ये गाना, 805 एपिसोड तक चला सीरियल, आज भी छूता है दिल
उदित नारायण ने कही ये बात
सिंगर उदित नारायण ने राहत कार्यों में मदद करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह पहले यह पता लगाना चाहते हैं कि डोनेशन सही जगह तक पहुंचाने का सही जरिया क्या है. उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए हमेशा तैयार हूं. दुनियाभर में हर कोई दुखी और परेशान है और मुझे भी यह दर्द गहराई से महसूस होता है. इतनी तबाही देखकर मेरा मन रोने को करता है. हम बस यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाए."
बॉलीवुड से मिल रहा सपोर्ट
बॉलीवुड सितारों ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए अपना सपोर्ट जाहिर किया है. नेपाल की रहने वालीं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करके लोगों से "नेपाल के लिए प्रार्थना करने" की अपील की. इसके अलावा अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और लोगों से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के लोगों की मदद के लिए आगे आएं.
ये भी पढ़ें- 'अमृता अली खान ने मुझे गहरे सदमे में डाल दिया' ओरी ने सारा अली खान की मां के बारे में कहा- जिंदगी नर्क बना दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं