विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2020

उदित नारायण ने बीवी संग 'मेहंदी लगा के रखना' पर किया रोमांटिक डांस, आदित्य की रिसेप्शन पार्टी का देखें Video

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की रिसेप्शन पार्टी में पापा उदित नारायण ने बीवी संग किया रोमांटिक डांस, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो.

उदित नारायण ने बीवी संग 'मेहंदी लगा के रखना' पर किया रोमांटिक डांस, आदित्य की रिसेप्शन पार्टी का देखें Video
आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो वायरल
  • आदित्य नारायण की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो वायरल
  • उदित नारायण ने किया 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 1 दिसंबर को शादी करने के बाद बीते दिन दोनों की रिसेप्शन पार्टी भी थी. इस पार्टी में सिनेमा जगत के साथ-साथ टीवी के कलाकार भी शामिल हुए. अब हाल ही में रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उदित नारायण अपनी पत्नी के साथ 'मेहंदी लगा के रखना (Mehndi Laga Ke Rkhna Song)' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. 


उदित नारायण (Udit Narayan) और उनकी पत्नी दीपा नारायण के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में उदित नारायण अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक डांस कर रहे हैं.  आदित्य नारायण (Aditya Narayan Video) की रिसेप्शन पार्टी के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) का अपनी रिसेप्शन पार्टी में रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल एक साथ फिल्म शापित में नजर आ चुके हैं. आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और श्वेता एक दूसरे को करीब 12 सालों से जानते हैं. इसके साथ ही वह दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में भी हैं. आदित्य नारायण के करियर की बात करें तो बॉलीवुड के एक्टर और सिंगर होने के साथ-साथ वह बतौर होस्ट भी काफी जाने जाते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udit Narayan, Aditya Narayan Reception Party, Aditya Narayan Reception Party Video, Udit Narayan Dance On Mehndi Laga Ke Rkhna Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com