विज्ञापन

उदित नारायण का मैथिली छठ गीत, मनोरमा झा और अजीत झा के साथ चउमुख दियरि का बताया महत्व, 2025 में खूब हुआ पॉपुलर

उदित नारायण का मैथिली छठ गीत 2025 में खूब पॉपुलर हुआ था, जिसके वीडियो में वह खुद नजर आए थे और उनके साथ मनोरमा झा और अजीत झा थे. 

उदित नारायण का मैथिली छठ गीत, मनोरमा झा और अजीत झा के साथ चउमुख दियरि का बताया महत्व, 2025 में खूब हुआ पॉपुलर
उदित नारायण का छठ गीत, चउमुखी दियरि हुआ 2025 में पॉपुलर
youtube
नई दिल्ली:

उदित नारायण हिंदी सिनेमा के जाने माने सिंगर हैं, जिन्होंने 90 के दशक से लेकर अब तक फैंस के दिलों में अपने गानों से राज किया है. उन्होंने हिंदी ही नहीं नेपाली, भोजपुरी से लेकर मैथिली भाषा में गाने गाए. इसके अलावा कई भक्ति गीतों को अपनी आवाज दी. लेकिन 2025 में उनका एक मैथिली छठ गीत आया, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला. खास बात यह है कि छठ गीत में वह खुद नजर आए थे. वहीं उनके साथ मनोरमा झा और अजीत झा भी दिखे थे. इसे छठ पूजा के पावन अवसर पर खूब सुना जाता है और फैंस जय छठी मैया के जयकारे लगाते हुए नजर आते हैं. इस छठ गीत की विशेषता यह है कि इसमें चार मुंह वाले दिए यानी चउमुख दियरि का महत्व बताया गया था. 

उदित नारायण का छठ गीत

उदित नारायण के जिस छठ गीत की हम बात कर रहे हैं वह 2025 में आया था. टीसीरीज द्वारा रिलीज किया गया गीत चउमुख दियरि है, जिसे मैथिली भाषा में बॉलीवुड सिंगर ने गाया था.इसमें उनके साथ मनोरमा झा और अजीत झा नजर आए थे. गाने में छठ पूजा की रस्मों को दिखाया था, जिसमें खुद उदित नारायण भी शामिल होते हुए नजर आए थे. 

ये भी पढे़ं-रानी चटर्जी-काजल राघवानी की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना,'म्याऊं-म्याऊं'-'छांव-छांव' करती दिखीं बड़की बहू छोटकी बहू 

मैथिली छठ गीत चउमुख दियरि का मतलब

मैथिली छठगीत चउमुख दियरि का अर्थ है चार मुख यानी चार दिशाओं वाला दीपक. छठ पूजा में दीये का विशेष महत्व माना जाता है. यह गीत सूर्य देव और छठी मैया की आराधना के दौरान जलाए जाने वाले पवित्र दीपों तथा भक्तों की आस्था को दर्शाता है. वहीं गीत में एक श्रद्धालु की भावना दिखाई गई है, जो छठी मैया और भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए घाट पर पूजा की तैयारी करता है.  

उदित नारायण का मैथिली कनेक्शन 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि उदित नारायण का जन्म बिहार के मिथिला क्षेत्र में हुआ था, जिसके चलते मैथिली और छठ गीतों से उनका खास लगाव रहा है. वहीं उन्होंने कई सारे छठ गीतों को अपनी आवाज दी है, जिसमें से एक Chaumukh Diyari भी है, जिसे 2025 में खूब प्यार मिला था. वहीं 2026 में भी लोग खूब सुन रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- जूही चावला का 32 साल पुराना रोमांटिक गाना, Apple India ने किया दीवाली पर रिक्रिएट, 90s में खूब हुआ था पॉपुलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udit Narayan, Maithili Language, Chhath Geet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com