विज्ञापन
This Article is From May 29, 2024

शूटिंग के दौरान सलमान खान से बात नहीं करती थीं ट्विंकल खन्ना, एक फिल्म के बाद भाईजान की कभी नहीं बनी हीरोइन

ट्विंकल खन्ना के खाते में जो हिट फिल्मे हैं, उन्हीं में से एक फिल्म सलमान खान के साथ की भी है. फिल्म तो बहुत हिट रही लेकिन सलमान खान और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी हिट नहीं हो पाई. और, न कभी किसी और फिल्म में फिर कभी नजर आई.

शूटिंग के दौरान सलमान खान से बात नहीं करती थीं ट्विंकल खन्ना, एक फिल्म के बाद भाईजान की कभी नहीं बनी हीरोइन
शूटिंग के दौरान सलमान खान से बात नहीं करती थीं ट्विंकल खन्ना
नई दिल्ली:

ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर में जितनी भी फिल्में की हैं, उसमें से हिट की गिनती बहुत कम फिल्मों की है. उनकी पहली फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. उसके बाद करीब 14 फिल्में फ्लॉप रहीं. ट्विंकल खन्ना के खाते में जो हिट फिल्में हैं, उन्हीं में से एक फिल्म सलमान खान के साथ की भी है. फिल्म तो बहुत हिट रही लेकिन सलमान खान और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी हिट नहीं हो पाई. और, न कभी किसी और फिल्म में फिर कभी नजर आई. इतना ही नहीं फिल्म के सेट पर जब दोनों एक साथ हुआ करते थे तब भी आपस में बात नहीं किया करते थे.

सलमान ट्विंकल में नहीं हुई बात

सलमान खान और ट्विंकल खन्ना की इस फिल्म का नाम है जब प्यार किसी से होता है. इस फिल्म में सलमान खान ट्विंकल खन्ना के अलावा नम्रता शिरोडकर भी अहम भूमिका में थी. सलमान खान ने वैसे जितनी हीरोइन्स के साथ काम किया, उनके साथ जोड़ी जमी तो उन्हें दूसरी फिल्मों में रिपीट भी किया. लेकिन फिल्म जब प्यार किसी से होता है मूवी के हिट होने के बावजूद उन्होंने कभी ट्विंकल खन्ना के साथ दोबारा काम नहीं किया और न ही नम्रता शिरोडकर के साथ काम किया. इस फिल्म के लिए ये भी कहा जाता है कि सलमान खान और ट्विंकल खन्ना आपस में बात तक नहीं करते थे. जब भी सीन रेडी होता था, आकर शूट करते थे और चले जाते थे.

कनाडा में खूब चली थी मूवी

ट्विंकल खन्ना और सलमान खान की मूवी जब प्यार किसी से होता है, साल 1998 में रिलीज हुई थी. मूवी उस साल की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी में शामिल है. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उस साल 21.95 करोड़ रु. की कमाई की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कनाडा में भी रिलीज हुई थी और वहां खूब पसंद भी की गई थी. इस फिल्म में अनुपम खेर, जॉनी लीवर और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी खास भूमिका में दिखाई दिए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Twinkle Khanna, Jab Pyaar Kisi Se Hota, Movie Jab Pyaar Kisi Se Hota, Salman Khan And Twinkle Khanna Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com