विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2024

ट्विंकल खन्ना के साथ स्पॉट हुईं बेटी नितारा, सामने आया वीडियो तो फैंस बोले- अरे अक्षय कुमार की बेटी तो फुल कॉपी पेस्ट है

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ट्विंकल खन्ना के साथ स्पॉट हुईं बेटी नितारा, सामने आया वीडियो तो फैंस बोले- अरे अक्षय कुमार की बेटी तो फुल कॉपी पेस्ट है
ट्विंकल खन्ना के साथ स्पॉट हुईं बेटी नितारा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्मों के लिए तो काफी चर्चा में रहते हैं. लेकिन अपनी फैमिली के चलते सुर्खियों में कम आते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बेटे आरव कुमार के बारे में बात की थी कि कैसे वह 15 साल की उम्र में घर छोड़कर विदेश पढ़ाई करने चले गए थे. हालांकि उन्होंने कभी बेटी नितारा के बारे में बात नहीं की और ना ही पैपराजी के कैमरे में उनकी झलक दिखने दी. लेकिन हाल ही में वह मां ट्विंकल खन्ना के साथ स्पॉट हुई, जिसमें उनकी झलक देख फैंस दिल दे बैठे हैं और उन्हें पापा की कॉपी बताते हुए दिख रहे हैं.

सामने आए वीडियो में ट्विंकल खन्ना को वाइट टॉप और खादी जैकेट और पैंट में देखा जा सकता है. जबकि नितारा वाइट टॉप और ब्लू डैनिम में नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस को बेटी का हाथ थामे और कैमरे से छिपाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो देखकर फैंस खूब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फैंस ने हार्ट और स्माइली इमोजी शेयर किया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, अक्षय कुमार का फीमेल वर्जन. दूसरे यूजर ने लिखा, अरे अक्षय की बेटी तो फुल कॉपी पेस्ट है. तीसरे यूजर ने लिखा, Awww लुक. 

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी 2001 में हुई थी, जिसके बाद कपल के दो बच्चे हैं. बड़ा बेटा आरव कुमार है और छोटी बेटी नितारा कुमार है.  जिनकी झलक कपल इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो के जरिए दिखाते रहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twinkle Khanna, Twinkle Khanna Daughter, Nitara Kumar, Akshay Kumar, Akshay Kumar Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com