विज्ञापन

तनु वेड्स मनु 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, आनंद एल राय नहीं करेंगे डायरेक्ट, कंगना रनौत की होगी वापसी?

कंगना रनौत स्टारर 'तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें इस बार आनंद एल राय निर्देशन की कुर्सी संभालते हुए नजर नहीं आएंगे. 

तनु वेड्स मनु 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, आनंद एल राय नहीं करेंगे डायरेक्ट, कंगना रनौत की होगी वापसी?
Tanu Weds Manu 3 की अगले साल शूटिंग शुरू
नई दिल्ली:

कंगना रनौत की ‘तनु वेड्स मनु' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. इस सुपरहिट सीरीज का तीसरा भाग ‘तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर' के बारे में नई जानकारी सामने आई है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि तनु वेड्स मनु कंगना रनौत और आर माधवन की ब्लॉकबस्टर मूवी है, जिसका पहला पार्ट 2011 में आया था. वहीं फिल्म की कामयाबी के बाद मेकर्स ने 2015 में दूसरा पार्ट रिलीज किया, जो पहले पार्ट के मुकाबले और भी ज्यादा हिट था. वहीं अब तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पहले दो पार्ट की तरह आनंद एल राय तीसरे पार्ट को डायरेक्ट नहीं करेंगे. 

तनु वेड्स मनु की शूटिंग कब होगी शुरू

Latest and Breaking News on NDTV

एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी. इसी साल फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की घोषणा इरोज इनोवेशन द्वारा हाल ही में जारी की गई नई कंटेंट लिस्ट के दौरान की गई. फिल्म का निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी, जो इससे पहले ‘हीरामंडी' और ‘द एम्पायर' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. इस फिल्म का निर्माण रुद्रक सोमा ज्योति लिमिटेड के सहयोग से किया जाएगा. ‘तनु वेड्स मनु' फ्रेंचाइजी पहले ही दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी है और अब इसके नए चैप्टर को लेकर आ रही है. हालांकि फिल्म में आर माधवन और कंगना रनौत के किरदारों की वापसी और कौन कौन नजर आएंगे इसे लेकर अपडेट सामने नहीं आया है. 

तनु वेड्स मनु के बारे में 

Latest and Breaking News on NDTV

कंगना रनौत और आर माधवन स्टारर तनु वेड्स मनु 25 फरवरी 2011 को रिलीज हुई थी. फिल्म में मनु एक सीधा-साधा लड़का होता है, जो शादी के लिए लड़की ढूंढता है. लेकिन उसके पल्ले तनु पड़ती है, जो किसी और से प्यार करती है पर शादी नहीं हो पा रही. इसके बाद दोनों की मुलाकात होती है और प्यार में बदलता है. इस फिल्म की कहानी जितनी दर्शकों को पसंद आई, उतने ही 'सड्डी गली', 'ए रंगरेज मेरे' और 'जुगुनी' गानों को दर्शकों ने प्यार दिया. इसके चलते आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी ने 15-20 करोड़ के बजट में 50-55 करोड़ के बीच का कारोबार किया. कास्ट की बात करें तो कंगना और आर माधवन के अलावा जिम्मी शेरगिल, दीपक डोबरियाल, एजाज खान और स्वरा भास्कर अहम किरदार में नजर आए थे. 

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने दी दस्तक

तनु वेड्स मनु की कामयाबी के बाद  22 मई 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स आई, जिसने 40 करोड़ के बजट में लगभग 260 करोड़ का कलेक्शन किया था और अब जल्द ही तनु वेड्स मनु 3 भी आने वाली है, जिसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुका है. फिल्म में आर माधवन और कंगना रनौत के अलावा जिम्मी शेरगिल, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल अहम किरदार में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- सैराब में दिखाई जा रही प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस  की लव स्टोरी? मदिराक्षी मुंडले ने कहा- मैं उनकी कहानी नहीं जानती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanu Weds Manu 3, Bollywood, Kangana Ranaut, Anand L Rai, R Madhvan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com