नीति टेलर टीवी शो 'गुलाम' में मुख्य भूमिका में नजर आती हैं.
नई दिल्ली:
अभी तक खबरें थीं कि टीवी सीरिलय 'गुलाम' में नजर आने वाली मुख्य किरदार नीति टेलर को बहुत ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए शो से निकाला जा रहा है. लेकिन ऐसी सारी अफवाहों पर रोक लगाते हुए नीति ने साफ कर दिया है कि दरअसल वह इस शो से असल में दूर हो रही हैं, लेकिन इसका कारण कुछ और है. इसके पीछे कोई और वजह नहीं है, बल्कि सीरिलय में शिवानी की भूमिका खत्म होने वाली है. आगामी सीक्वेंस में रंगीला (परम सिंह) और शिवानी बैरहमपुर में होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देंगे और वे शहर का भाग्य बदलने के मिशन पर हैं.
शिवानी के किरदार को बेरहमपुर की बाधाओं से लड़ने की कीमत चुकानी पड़ेगी. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार इस पर बात करते हुए नीति ने कहा, 'हां, मेरा किरदार 'गुलाम' से बाहर हो रहा है. सभी अच्छी चीजें पहले ही खत्म हो जाती हैं और मेरा किरदार भी यही है. स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार निर्माताओं और मैंने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला लिया है.'
यह भी पढ़ें: 'अक्षय कुमार: जब छोटा था तो उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था..
बता दें मीडिया में खबरें थीं कि नीति को शो से बाहर करने की असली वजह उनका दिन-रात फोन से लगा रहना बताया जा रहा है. दरअसल, नीति के मोबाइल एडिक्शन की वजह से मेकर्स ने यह फैसला लिया है. एक्ट्रेस अपने फोन पर इतना बिजी रहती हैं कि उनके पास स्क्रिप्ट पढ़ने तक का वक्त भी नहीं होता! हालांकि, एक उड़ती हुई खबर ये भी आई है कि नीति को निकाले जाने का फैसला उनके और शो के दोनों मेल लीड्स एक्टर परम सिंह और विकास मनकतला के बीच काफी दिनों से चल रहे कोल्ड वॉर का नतीजा है.
VIDEO: ये फ़िल्म नहीं आसां: 'मुबारकां' के चाचा-भतीजे से ख़ास मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक, टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर जल्द ही नई एंट्री होगी.
(इनपुट एजेंसी से भी)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

यह भी पढ़ें: Movie Review: यूट्यूब पर फैन्स के साथ पर्सनल पल शेयर करेंगी टीवी एक्ट्रेस भाविनी पुरोहित
नीति ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'शो की शुरुआत से इससे जुड़ी हूं और जाहिर है यह दुखद है. यह मेरी अद्भुत यात्रा रही और मैंने इस का आनंद लिया. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मेरा समर्थन जारी रहेगा.'
यह भी पढ़ें: 'अक्षय कुमार: जब छोटा था तो उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था..
बता दें मीडिया में खबरें थीं कि नीति को शो से बाहर करने की असली वजह उनका दिन-रात फोन से लगा रहना बताया जा रहा है. दरअसल, नीति के मोबाइल एडिक्शन की वजह से मेकर्स ने यह फैसला लिया है. एक्ट्रेस अपने फोन पर इतना बिजी रहती हैं कि उनके पास स्क्रिप्ट पढ़ने तक का वक्त भी नहीं होता! हालांकि, एक उड़ती हुई खबर ये भी आई है कि नीति को निकाले जाने का फैसला उनके और शो के दोनों मेल लीड्स एक्टर परम सिंह और विकास मनकतला के बीच काफी दिनों से चल रहे कोल्ड वॉर का नतीजा है.
VIDEO: ये फ़िल्म नहीं आसां: 'मुबारकां' के चाचा-भतीजे से ख़ास मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक, टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर जल्द ही नई एंट्री होगी.
(इनपुट एजेंसी से भी)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Niti Taylor, TV Actress, Gulam, Tv Serial Ghulam