विज्ञापन

Toxic vs Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धोबी पछाड़ देगी टॉक्सिक? भारत में ईद पर करेगी इतनी ओपनिंग!

टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स और धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ होने वाला है. लेकिन कौन इसमें बाजी मारता है. इस पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. 

Toxic vs Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धोबी पछाड़ देगी टॉक्सिक? भारत में ईद पर करेगी इतनी ओपनिंग!
Toxic vs Dhurandhar 2 box office collection day 1 Prediction
नई दिल्ली:

Toxic vs Dhurandhar 2 box office collection day 1 : धुरंधर 2 वर्सेज टॉक्सिक 19 मार्च को होने वाला है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. यह दोनों हिंदी सिनेमा की दो बड़ी फिल्में हैं, जो बॉलीवुड मोस्ट अवेटेड फिल्में हैं. हालांकि कौन बॉक्स ऑफिस के मामले में बाजी मारेगा और पहले दिन कौन सबसे ज्यादा कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल करेगा. यह फैंस के बीच जानने की काफी उत्सुकता है. लेकिन हाल ही में एक एक्स यूजर ने टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 और धुरंधर 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा. इसका अनुमान लगा लिया है. 

टॉक्सिक वर्सेज धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1?

रवि चौधरी नाम के एक्स यूजर पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया, धुरंधर 2 भारत में 43,00 स्क्रीन पर रिलीज होगी. जबकि टॉक्सिक का टारगेट 5,500 स्क्रीन का देशभर में है. ट्रेड अनुमान बताते हैं कि ज्यादा स्क्रीन काउंट के फायदे के साथ धुरंधर 2 की ओपनिंग भारत में लगभग 80 करोड़ ग्रॉस होगी.  जबकि टॉक्सिक की ओपनिंग भारत में लगभग 260 करोड़ ग्रॉस होगी.  इसमें कोई शक नहीं कि टॉक्सिक कई रिकॉर्ड तोड़ देगी. 

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Live Updates: पूल में दूल्हा खेल रहा वॉलीबॉल तो जापानी डिश से सजा मेन्यू- रश्मिका-विजय की ड्रीम वेडिंग के ताजा अपडेट

टॉक्सिक के बारे में 

टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स 19 मार्च को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए यश ने 50 करोड़ की फीस ली है. जबकि कोइमोइ की रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी की फीस 15 करोड़ है. वहीं तारा सुतारिया को 5 से 7 करोड़ रुपए दिए गए हैं. इसके अलावा सम्युक्ता मेनन को 1 करोड़ रुपए देने की खबरें हैं. फिल्म का टीजर आ चुका है, जिसके चलते फैंस के बीच यश की अपकमिंग फिल्म की खूब चर्चा है. 

धुरंधर 2 के बारे में

5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल ईद के खास मौके पर 19 मार्च को दस्तक दे रहा है. इसकी कहानी रणवीर सिंह के किरदार हमजा से शुरु होगी, जो रहमान डकैत की तख्त छीनकर राज करता हुआ नजर आएगा. वहीं फिल्म का बजट 200 से 400 करोड़ के बीच का बताया जा रहा है.  

ये भी पढ़ें- Holi Song: जब सनी देओल की होली में शाहरुख खान ने किया था रंग में भंग, सनी पाजी ने किंग खान की सड़क पर ही लगवा दी थी दौड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com