विज्ञापन

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई पहुंची इतने करोड़

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) की एडवांस बुकिंग ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है. फिल्म 19 मार्च 2026 को गुढ़ी पाड़वा, उगादी और ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई पहुंची इतने करोड़
धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग में तूफान: रणवीर सिंह की फिल्म रिकॉर्ड ओपनिंग की ओर!

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) की एडवांस बुकिंग ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है. फिल्म 19 मार्च 2026 को गुढ़ी पाड़वा, उगादी और ईद के मौके पर रिलीज हो रही है. एडवांस बुकिंग खुलते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है, जिससे फिल्म रिकॉर्ड ओपनिंग की मजबूत दावेदार बन गई है. ट्रेड एनालिस्ट्स और सैकनिल्कके अनुसार, पेड प्रीव्यू (18 मार्च) के लिए 37.11 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि पहले दिन (19 मार्च) की एडवांस सेल्स 22.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. दोनों को जोड़कर भारत में कुल प्री-सेल्स 119.81 करोड़ रुपये के आसपास है.

ये भी पढ़ें: बढ़ती महंगाई पर दूरदर्शन की रामायण के लक्ष्मण ने दिया रिएक्शन, बोले- गैस सिलेंडर पहले एक महीने चलता था...

6.1 लाख से ज्यादा टिकट्स 

इस दौरान 6.1 लाख से ज्यादा टिकट्स 10,000 से ज्यादा शोज में बिक चुके हैं. ओवरसीज में भी फिल्म की धूम है. ओवरसीज वीकेंड प्री-सेल्स 60 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गए हैं. नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर सेल्स अकेले $1.31 मिलियन (लगभग 11 करोड़ रुपये) हो चुके हैं, जबकि पूरे ओपनिंग वीकेंड के प्री-सेल्स $4 मिलियन क्लब में दाखिल हो गए हैं. यह आंकड़ा कई बड़े बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ रहा है.

एडवांस ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त उछाल

कई शहरों में धुरंधर 2 की डिमांड भी जबरदस्त है. मुंबई में एडवांस ऑक्यूपेंसी 50% के पार पहुंच गई है, हैदराबाद में प्री-सेल्स 75% के करीब है, जबकि बेंगलुरु 60% से ज्यादा एडवांस ऑक्यूपेंसी दर्ज कर चुका है. दिल्ली-एनसीआर, पुणे और अन्य मेट्रो शहरों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है. हिंदी वर्जन लीड कर रहा है, उसके साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ डब्ड वर्जन भी अच्छी बुकिंग दिखा रहे हैं. निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं. ट्रेलर रिलीज के बाद बुकिंग में और तेजी आई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com