धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है. वहीं 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों में अब रणवीर सिंह की फिल्म का नाम शुमार हो चुका है. जबकि अब ओटीटी पर भी धुरंधर का राज देखने को मिल रहा है. इसी बीच रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज होने को तैयार है, जिसकी पिछले काफी चर्चा रही है. वहीं हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. लेकिन अब धुरंधर 2 का ट्रेलर देखने के लिए तैयार हो जाइए, जो फिल्म की रिलीज से 12 दिन पहले रिलीज होने की खबरे हैं.
इस दिन आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर!
#Exclusive ✅#Dhurandhar2Trailer will be out on March 7th...#Dhurandhar2 #DhurandharTheRevenge #Dhurandhar #RanveerSingh pic.twitter.com/xMVJEqqOhq
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) February 20, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 का ट्रेलर 7 मार्च 2026 शनिवार को आएगा. जबकि 19 मार्च को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के तैयार है. इस गुड न्यूज से फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. एक फैन ने कहा, सारे रिकॉर्ड टूटेंगे. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, धमाके के लिए तैयार हैं. जबकि तीसरे यूजर ने लिखा, अब मजा आएगा ना.
ये भी पढ़ें- Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म का पहले दिन बुरा हाल, दो दीवाने एक शहर में से ओपनिंग डे
धुरंधर 2 के टीजर की खूब हुई थी चर्चा
बीते दिनों रिलीज किया गया धुरंधर का टीजर करीब 1 मिनट 12 सेकंड लंबा थी, जिसमें रणवीर सिंह का इंटेंस और खूंखार लुक देखने को मिला. इसमें वह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आए, जिसके साथ गोलीबारी, मारकाट और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर सीन देखने को मिले. टीजर में एक डायलॉग काफी चर्चा में रहा, जो था -"ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी."
धुरंधर का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 77 दिनों में 838.5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1305.35 करोड़ रहा. वहीं इंडिया ग्रॉस 1005.85 करोड़ पहुंचा. इसी के साथ फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद यह नंबर 1 पर ट्रैंड कर रही है.
ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' में ल्यारी किंग बनने के लिए रणवीर सिंह का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रिलीज से पहले ही मास ब्लॉकबस्टर !
धुरंधर 2 के बारे में
आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकारों के नजर आने वाले हैं. फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में आएगी. जबकि धुरंधर को केवल हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं