विज्ञापन

नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने ने की सारी हदें पार, 'सरके चुनर' पर सोशल मीडिया पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

बॉलीवुड में एक बार फिर अश्लीलता का मुद्दा चर्चा में है. फिल्म 'केडी- द डेविल' (KD: The Devil) का ताजा गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे लेकर नाराज हैं.

नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने ने की सारी हदें पार, 'सरके चुनर' पर सोशल मीडिया पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप
नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने ने की सारी हदें पार

बॉलीवुड में एक बार फिर अश्लीलता का मुद्दा चर्चा में है. फिल्म 'केडी- द डेविल' (KD: The Devil) का ताजा गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे लेकर नाराज हैं. नोरा फतेही और संजय दत्त की जोड़ी वाली इस डांस नंबर पर कई यूजर्स ने भद्दे बोल और अशोभनीय डांस स्टेप्स की आलोचना की है. गाना हाल ही में रिलीज हुआ है. इसमें मंगली ने गाया है, रकीब आलम ने लिखा है और अर्जुन जान्या ने संगीत दिया है. 

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई पहुंची इतने करोड़

अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप

शुरूआत में गाना सामान्य लगता है, लेकिन आगे बढ़ने पर बोल सीधे-सीधे अश्लील हो जाते हैं. डबल मीनिंग की जगह स्पष्ट शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे कई लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे. नोरा फतेही ने इसमें अपनी एनर्जेटिक डांसिंग दिखाई है, जिसमें पल्लू गिराने जैसे स्टेप्स शामिल हैं. संजय दत्त भी खलनायक वाले अंदाज में डांस करते नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे भोजपुरी गानों से भी ज्यादा घटिया बताया है. कुछ दिन पहले बादशाह के 'टटीरी' गाने पर भी इसी तरह विवाद हुआ था.

पांच भाषाओं में रिलीज हुआ गाना

फिल्म 'केडी- द डेविल' कन्नड़ सिनेमा की बड़ी प्रोजेक्ट है, जिसे पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा. इसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं, जबकि शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे. डायरेक्टर प्रेम ने इसे बनाया है. फिल्म 30 अप्रैल 2026 को थिएटरों में आने वाली है. यह गाना पांच भाषाओं में रिलीज हुआ है और पार्टी एंथम बनाने की कोशिश की गई है, लेकिन आलोचना ने इसे सुर्खियों में ला दिया है. कई लोग नोरा की डांसिंग की आलोचना भी कर रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarke Chunar Teri Sarke, Song Sarke Chunar Teri Sarke, Nora Fatehi, Sanjay Dutt, Nora Fatehi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com