विज्ञापन

यश की टॉक्सिक को सेंसर बोर्ड से जीरो कट और A सर्टिफिकेट, फैन्स बोले- धुरंधर में क्यों लगे थे ज्यादा कट?

यश की टॉक्सिक फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म में जीरो कट है. इसी बात को लेकर फैन्स सेंसर बोर्च की खिंचाई कर रहे हैं और धुरंधर को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

यश की टॉक्सिक को सेंसर बोर्ड से जीरो कट और A सर्टिफिकेट, फैन्स बोले- धुरंधर में क्यों लगे थे ज्यादा कट?
यश की टॉक्सिक को बिना किसी कट के मिला सेंसर सर्टिफिकेट, सोशल मीडिया पर जनता हैरान
Social Media
नई दिल्ली:

केजीएफ फेम एक्टर यश की पैन-इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बिना किसी कट के सर्टिफिकेट रिलीज कर दिया है. फिल्म को 'ए' रेटिंग दी गई है. रेडइट इसके सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट की कथित फोटो वायरल हो रही है और इस पर खूब रिएक्शंस भी आ रहे हैं. बिना किसी कट के फिल्म को रिलीज किए जाने पर रेटइट यूजर इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं और चुटकी भी ले रहे हैं. 'टॉक्सिक' हिंसक रिवेंज ड्रामा है. इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बोल्ड और हिंसक फिल्मों में से एक बताया जा रहा है.

फिल्म का रनटाइम लगभग तीन घंटे 14 मिनट है. सीबीएफसी ने कन्नड़ वर्जन में सिर्फ दो शब्दों या वाक्यांशों को म्यूट या बदलने को कहा है. अंग्रेजी सबटाइटल्स में भी इसी तरह के छोटे बदलाव करने होंगे. इसके अलावा सिगरेट और शराब संबंधी वैधानिक चेतावनी जोड़नी होगी. इन छोटी-मोटी बातों को छोड़कर फिल्म में किसी तरह के किसी कट की मांग नहीं की गई है.

टॉक्सिक के जीरो कट पर क्या बोली जनता

टॉक्सिक के सेंसर सर्टिफिकेट को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को धुरंधर की याद आ गई. एक यूजर ने सवाल पूछा है कि क्या इस फिल्म को 'धुरंधर' से कहीं ज्यादा हिंसक नहीं माना जा रहा है? फिर 'धुरंधर' में इस फिल्म के मुकाबले ज्यादा कट क्यों लगाए गए थे? वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'उन्हें सिर्फ स्पाइडर-मैन के किस से समस्या है...यही हमारी संस्कृति के लिए हानिकारक है.'

Toxic CBFC Certification out; Almost Zero cuts with runtime of 3h 14m
by u/ZealousidealTank1353 in BollyBlindsNGossip

एक और कमेंट आया कि मुझे अब भी समझ नहीं आया कि 'कॉकटेल 2' को 'ए' रेटिंग क्यों मिली. क्या सिर्फ इसलिए कि बिकिनी पहने एक्ट्रेस के क्लोज-अप शॉट्स थे? एक यूजर ने लिखा, 'सीबीएफसी महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर अंधा हो जाता है.'

यश ने ही कह दिया था कि बच्चों के लिए नहीं है फिल्म

टॉक्सिक के हीरो और को-राइटर यश ने पहले ही साफ कर दिया था कि यह फिल्म वयस्कों के लिए है. 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वासंत और तारा सुतारिया हैं. फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है. यह 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Yash, Entertainment, Cbfc, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com