Toxic Trailer Release: साउथ सुपरस्टार यश रामायणम् में बतौर रावण अपनी धाक जमाने के बाद अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर लेकर आ गए हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस लंबे समय से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया. फिल्म का ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त 2026 को रिलीज हुआ. ट्रेलर लॉन्च के लिए बेंगलुरु में एक खास इवेंट रखा गया है, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रही. ट्रेलर को 5 लैंग्वेज में रिलीज किया गया है. आप टॉक्सिक के ट्रेलर को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा मे देख सकते हैं. यश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसके लिंक भी शेयर किए हैं.
दमदार एक्शन और खतरनाक अंदाज में दिखे यश
'टॉक्सिक' के ट्रेलर की शुरूआत होती है बारिश वाले सीन से जिसमें एक बच्चा और जख्मी यश नजर आते हैं. बच्चा बोलता है आई एम सॉरी डैडी आपकी बात मानूंगा मैं, गुस्सा मत करों. जिसके बीच एक गन शॉट के साथ होता है आगाज. इसके बाद कियारा की एंट्री होती है. उनका एक सीन जिसमें वो चीखती और चिल्लाती नजर आती हैं. आग लगे शहर के शॉट्स और गोलियां चलती हैं. फिर होती है यश की दमदार एंट्री. ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म में यश एक बिल्कुल अलग और खतरनाक अंदाज में देखने को मिलने वाले हैं. ट्रेलर में उनका किरदार काफी एग्रेसिव और दबंग नजर आ रहा है. उनके आसपास की दुनिया भी आम गैंगस्टर फिल्मों से काफी अलग दिखाई देती है.
एक तरफ जहां यश का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है वहीं एंट्री होती है कियारा आडवाणी की जो जबरदस्त एक्शन करती नजर आती हैं. कियारा के सीन्स से साफ जाहिर है कि उनको रोल फिल्म में सिर्फ एक ग्लैमर तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि वो एक दमदार रोल प्ले करती नजर आएंगी.
डर का माहौल पैदा करते हैं कुछ सींस
ट्रेलर की शुरुआत में ही कुछ ऐसे सीन होते हैं जिनसे माहौल काफी डार्क और इंटेंस नजर आ रहा है. वहीं यश की बात करें तो वो कई अलग-अलग किरदार में नजर आए हैं. कभी वो शांत तो कभी गुस्से में उनका खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है. ट्रेलर में पुराने दौर की झलक भी दिख रही है. जिसमें गैंगस्टर, मारधाड़, खून-खराबा और ढ़ेर सारे एक्शन सीन्स ट्रेलर में खास ध्यान खींच रहे हैं.
यश के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में नजर आएंगे. ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में सिर्फ यश का किरदार ही स्टोरी की जान नहीं होगा, बल्कि फिल्म का हर किरदार अपने साथ एक नई कहानी लेकर आएगा.
ट्रेलर देखकर मन में उठ रहे कई सवाल?
मेकर्स ने 'टॉक्सिक' को एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन ड्रामा बताया है, जिसकी कहानी गोवा की पृष्ठभूमि में एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द है जो अपराध की दुनिया में अपनी सल्तनत बनाता है. ट्रेलर में हर किरदार अपने आप में एक अलग कहानी दिखा रहा है. इसके साथ ही इसका स्केल, एक्शन और सिनेमैटोग्राफी भी कमाल की है. यश का हर लुक और उनकी स्क्रीन प्रेंजेस भी बेहतरीन लग रही है. ट्रेलर में एक अलग-अलग किरदार नजर आए हैं. मारधाड़, स्टाइलिश विजुअल्स और फास्ट कट्स दर्शकों के मन में उत्सुकता पैदा करसकते हैं. लेकिन कहानी का एक इमोशनल एंगल भी है. 4 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर मन में सिर्फ एक सवाल आ रहा है कि आखिर फिल्म की कहानी है क्या.
कुल मिलाकर, ‘टॉक्सिक' का ट्रेलर एक्शन, गैंगस्टर ड्रामा और यश के नए अवतार की झलक देता है. ट्रेलर देखने के बाद इतना तो साफ है कि मेकर्स ने फिल्म को बड़े लेवल पर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. रामायणम् में यश को बतौर रावण के किरदार में काफी पसंद किया है. अब देखना होगा कि इस फिल्म में उनके किरदार दर्शकों को कितना पसंद आता है.
फिल्म का बजट और रिलीज डेट
फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 500-850 करोड़ के बीच बताया गया है. ट्रेलर को देखकर अब इंतजार है फिल्म की रिलीज का. टॉक्सिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 29 अगस्त को रिलीज होगी. अब देखना होगा कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं. लेकिन एक बात साफ है कि ट्रेलर को देखकर इस फिल्म को देखने के लिए मन में एक्साइटमेंट तो हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं