विज्ञापन

Toxic Box Office Collection Day 8: 7 दिनों में 5 करोड़ के नीचे आई टॉक्सिक की कमाई, धमाके के बाद बॉक्स ऑफिस पर पड़ी फीकी

Yash Movie Toxic Box Office Collection: यश स्टारर एक्शन ड्रामा 'टॉक्सिक' ने 7 दिनों में दुनिया भर में 313 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, पहले दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की दैनिक कमाई में गिरावट दर्ज की गई है.

Toxic Box Office Collection Day 8: 7 दिनों में 5 करोड़ के नीचे आई टॉक्सिक की कमाई, धमाके के बाद बॉक्स ऑफिस पर पड़ी फीकी
Toxic movie
IMDB

Toxic Box Office Collection Toxic Day 8 Collection: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन रिलीज के आठवें दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई है.  त्योहारों के सीजन का फायदा उठाने वाली इस फिल्म ने पहले सप्ताह में शानदार आंकड़े दर्ज किए, हालांकि अब इसके दैनिक कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन भारत में करीब 5.10 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार किया. यह आंकड़ा सातवें दिन की 7.85 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले लगभग 35 प्रतिशत कम है.इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 234.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

7 दिनों की कमाई का पूरा हिसाब

गीतू मोहनदास  की डायरेक्ट की गई इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ने   दुनियाभर में  शुुआती दिनों में शानदार कमाई दर्ज की.  भारत में 12,432 शो से आठवें दिन की कमाई दर्ज की.फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से 40.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, आठवें दिन विदेशी बाजारों से करीब 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार मिलने के बाद फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 41.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी के साथ 'टॉक्सिक' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 313 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है.

हिंदी वर्जन बना सबसे बड़ा सहारा

फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़ औऱ अंग्रेजी दो औऱ वर्जन में रिलीज की गई , लेकिन सबसे ज्यादा मुनाफा इसे  हिंदी वर्जन से मिला है.  9,009 शो से 3.15 करोड़ रुपये नेट कमाए है. वहीं न्नड़ संस्करण ने 1,099 शो से 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की. तेलुगु स्क्रीनिंग ने 1,134 शो से 40 लाख रुपये ही कमा पाई. तमिल संस्करण ने 1,023 शो से 17 लाख रुपये कमाए। मलयालम संस्करण ने 167 शो से 3 लाख रुपये जोड़े। अलग-अलग भाषाओं में ऑक्यूपेंसी के आंकड़े भी अलग-अलग रहे। हिंदी में यह 13.19% रही, जबकि कन्नड़ ने मुख्य भाषाओं में सबसे ज़्यादा 21.70% ऑक्यूपेंसी दर्ज की. तेलुगु में ऑक्यूपेंसी 15.46% रही.

टॉक्सिक का ट्रेलर

क्या है टॉक्सिक की कहानी

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म आज़ादी के बाद के गोवा में सेट है और इसमें एक गैंगस्टर हिंसा, वफ़ादारी और आज़ादी से जूझता है. यश, नयनतारा के साथ कास्ट में सबसे ऊपर हैं। 'इसे  KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है. कन्नड़ और अंग्रेज़ी में लिखी और शूट की गई इस फ़िल्म के हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम डब वर्शन भी रिलीज किए जाएंगे.

आपके लिए औऱ भी

Toxic OTT release: घर बैठे देख सकेंगे यश- कियारा की गैंगस्टर फिल्म, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic,  Nayanthara, Yash, Kiara Advaani, Box Office Collection Day 8
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com