विज्ञापन

अभिजीत भट्टाचार्य के वो 10 रोमांटिक गाने, जिनसे शाहरुख खान बने 'रोमांस किंग', प्लेलिस्ट सुनेंगे बार बार

अभिजीत भट्टाचार्य की आवाज और शाहरुख खान की अदायगी वाले वो 10 गाने, जिन्हें प्लेलिस्ट में लूप में सुनना चाहेंगे आप. 

अभिजीत भट्टाचार्य के वो 10 रोमांटिक गाने, जिनसे शाहरुख खान बने 'रोमांस किंग', प्लेलिस्ट सुनेंगे बार बार
अभिजीत भट्टाचार्य और शाहरुख खान के 10 गाने
नई दिल्ली:

अभिजीत भट्टाचार्य 90 के दशक में बॉलीवुड के रोमांटिक गानों का बोलबाला था. वहीं रोमांस किंग शाहरुख खान की आवाज बनकर वह बॉलीवुड पर राज करते थे. बॉलीवुड के रोमांटिक गानों के दौर में अगर किसी की आवाज ने शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन रोमांस को और भी दिलकश बनाया, तो वह अभिजीत भट्टाचार्य हैं. उनकी मधुर आवाज ने शाहरुख के गानों में जान डाली और दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक जगह बनाई. बात करें तो शाहरुख के रोमांटिक गानों की तो वह अभिजीत की आवाज के बिना अधूरी मानी जाती थी. इसीलिए आज हम आपको अभिजीत भट्टाचार्य और शाहरुख खान के 10 गानों की प्लेलिस्ट के बारे में आपको बताने वाले हैं. 

10 गानों की प्लेलिस्ट सुन 90s के दौर में लौटेंगे

अभिजीत भट्टाचार्य और शाहरुख खान के 10 गानों में बादशाह फिल्म का वो लड़की जो, चलते चलते फिल्म का तौबा तुम्हारे इशारे, रोशनी से, यस बॉस फिल्म का चांद चारे, बादशाह का बादशाह ओ बादशाह, ओम शांति ओम का धूम ताना, मैंहूना फिल्म का तुम्हें जो मैंने देखा, चलते चलते का सुनो ना सुनो ना, रात का नशा शामिल है. 

ये भी पढ़ें- सौतेले भाई-बहन का कच्चे धागे से बंधा अटूट रिश्ता दिखाता है आनंद राज आनंद का गाना, 805 एपिसोड का सीरियल, आज भी छूता है दिल

शाहरुख और अभिजीत का तालमेल

शाहरुख खान के साथ अभिजीत का तालमेल बेहद खास रहा. शाहरुख की फिल्मों में उनकी आवाज ने गानों में जान डाल दी. उन्होंने 'मैं कोई ऐसा गीत…', 'वो लड़की जो सबसे अलग है', 'चलते चलते', 'मैं हूं ना', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'अंजाम', 'जोश', और 'बादशाह' जैसी फिल्मों में शाहरुख के लिए अपनी आवाज दी. उनके गाने इतने मशहूर हुए कि लोग शाहरुख के रोमांटिक अंदाज को अभिजीत की आवाज से जोड़ने लगे. अभिजीत ने अपने अंदाज और मिठास से शाहरुख को रोमांस का बादशाह बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. 

अब क्या करते हैं अभिजीत भट्टाचार्य 

बदलने के साथ-साथ अभिजीत की बॉलीवुड में सक्रियता कम हो गई. 2010 के बाद उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स कम मिलने लगे. उन्होंने कॉन्सर्ट्स और रियलिटी शोज में जज बनकर अपनी उपस्थिति बनाए रखी. उनकी आवाज आज भी श्रोताओं के दिलों में जिंदा है और शाहरुख खान के रोमांटिक गानों का जादू उनके बिना अधूरा लगता है.

ये भी पढ़ें- दरगाह में बूढ़ी महिला, जिसकी माथे की लकीरे देख लिखा था प्रसून जोशी का ये गाना, परेशानी में देता है दिल को सुकून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com