- 'टोटल धमाल' का ट्रेलर रिलीज
- 22 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
- इंद्र कुमार हैं फिल्म के डायरेक्टर
Total Dhamaal Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इंद्र कुमार (Indra Kumar) के डायरेक्शन वाली 'धमाल' सीरीज की ये तीसरी फिल्म है. 'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' में इस बार अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , संजय मिश्रा और पीतोबाश नजर आंगे. इस बार धमाल का मजा तिगुना होने वाला है, और कोबरा, वनमानुष से लेकर बब्बर शेर तक फिल्म में सबकुछ नजर आने वाला है. कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' का धमाल भरा ट्रेलर रिलीज हो गया है, और रिलीज होते ही छा गया है.
Priya Prakash Varrier ने फिर चलाए नैनों से तीर, पहली ही फिल्म में बिंदास तेवर- देखें Video
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
सोनू निगम के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी ले रहा था फैन, सिंगर ने मरोड़ा उसका हाथ और...देखें Video
'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' का ट्रेलर में इस बार अजय देवगन (Ajay Devgn), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जैसे दिग्गज भी नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही मस्ती भरा है और इसमें कॉमेडी का भरपूर छौंक भी है. 'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' में इस बार 50 करोड़ रु. का चक्कर नजर आ रहा है, और हर कोई 50 करोड़ रुपये की रकम के पीछे भाग रहा है. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित गुजराती कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं.
'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' में इस बार अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , संजय मिश्रा और पीतोबाश के अलावा हॉलीवुड सेंसेशन सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल 'एक्ट्रेस' क्रिस्टल भी नजप आने वाली हैं. किस्टल एक मंकी है जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हैंगओवर 2', 'जॉर्ज ऑफ द जंगल' और 'नाइट एट द म्यूजियम' में नजर आ चुकी है. फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि क्रिस्टल का फिल्म में अहम रोल होगा, और ये दर्शकों को हंसने के लिए मजबूर कर देगी. 'टोटल धमाल' 22 फरवरी को रिलीज हो रही है और इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं