विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2021

बॉलीवुड की 5 महंगी अभिनेत्रियां जिनकी होती है करोड़ों में कमाई, देती हैं सुपरस्टार्स को टक्कर

हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की 5 ऐसी अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं, जो कमाई के मामले में किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं हैं.

बॉलीवुड की 5 महंगी अभिनेत्रियां जिनकी होती है करोड़ों में कमाई, देती हैं सुपरस्टार्स को टक्कर
ये हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियां
नई दिल्ली:

एक वक्त था जब फिल्मों में केवल हीरो को महत्व दिया जाता था. हालांकि बदलते समय के साथ लोगों की सोच भी बदली है और अब कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अकेले ही फिल्म हिट कराने का हुनर रखती हैं. साथ ही इन अभिनेत्रियों की गिनती बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में भी की जाती है. आज की इस स्टोरी में हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की 5 ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं, जो कमाई के मामले में किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं हैं.

दीपिका पादुकोण

साल 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम' से डेब्यू करने वालीं दीपिका पादुकोण का नाम आज फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है.

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना डंका बजाने वालीं प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड की सबसे मशहूर और महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं.

कंगना रनौत

कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी हीरोइन हैं, जो खुद के दम पर फिल्म चलाने का हुनर रखती हैं. कंगना के नाम कई नेशनल अवार्ड्स हैं, जिसके साथ वे बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री भी बन गई हैं.

करीना कपूर खान

फिल्म ‘रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं करीना कपूर ने भी अपना नाम बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट उम्र में भले ही इन सबसे छोटी हों, लेकिन कमाई के मामले में वे किसी से कम नहीं हैं. डियर जिंदगी, उड़ता पंजाब, हाईवे और गली बॉय जैसी फिल्मों में काम करके आलिया इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actress, Bollywood Richest Actress, Trichest Actress Of Bollywood, Alia Bhatt, Kareena Kapoor Khan, Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Kangana Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com