विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

Box Office Collection: 15 अगस्त को 'टॉयलेट' की ताबड़तोड़ कमाई, अब 100 करोड़ का इंतजार

5 दिनों में 83 करोड़ रु. कमा चुकी अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी...

Box Office Collection: 15 अगस्त को 'टॉयलेट' की ताबड़तोड़ कमाई, अब 100 करोड़ का इंतजार
5 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म ने 83 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है.
  • 15 अगस्त को फिल्म के खाते में आए 20 करोड़ रु.
  • 5 दिन में 80 करोड़ पार 'टॉयलेट', जल्द होगी 100 करोड़ के क्लब में शामिल
  • खुले में शौच की समस्या को उठाती है 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'
मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' का कामयाबी भरा सफर बरकरार है. फिल्म को 15 अगस्त की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है. मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी बढ़त देखने को मिली. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने आजादी के दिन 20 करोड़ रु. का शानदार कलेक्शन किया.

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित इस फिल्म ने शुरुआती 5 दिनों में 83.45 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है. 5 दिनों में फिल्म 80 करोड़ पार है, उम्मीद है एक-दो दिनों में 100 करोड़ रु. का आकड़ा पार कर लेगी.
 ये भी पढ़ें: बलात्‍कार की घटना पर दिव्‍यांका त्रिपाठी का फूटा गुस्‍सा, बोलीं 'बेटी पैदा करने से अब डर लगता है...'

सूत्र बताते हैं कि फिल्म का बजट लगभग 22 करोड़ रु. है. फिल्म अपनी लागत दो दिन में ही निकाल चुकी है. यह भी बताया गया है कि फिल्म के प्रॉफिट में अक्षय कुमार 80 फीसदी का हिस्सा है. इस तरह अक्षय की पांचों उंगलियां घी में हैं.
 
toilet ek prem katha poster instagram
'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज हुई.

डायरेक्टर श्री नारायण सिंह की डेब्यू फिल्म है. फिल्म में खुले में शौच की समस्या को उठाया गया है. अक्षय के साथ लीड में भूमि पेडनेकर है जबकि दिव्येंदु शर्मा और सुधीर पांडेय ने भी जबरदस्त काम किया है. 

ये भी पढ़ें: देश देख रहा अक्षय कुमार की 'टॉयलेट', इधर किचन में खाना बनाने में व्यस्त हैं अभिनेता​



'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' खुले में शौच की समस्या को लेकर है और अक्षय कुमार की इस फिल्म में सामाजिक संदेश को मनोरंजन के साथ काफी अच्छे ढंग से पेश किया गया है. कहानी केशव और जया की है. केशव के घर में शौचालय नहीं है और जया खुले में शौच नहीं जा सकती. इसी को लेकर पूरी कहानी केंद्रित है. फिल्म में अक्षय कुमार ने शौच के तरीकों के साथ-साथ लोगों की सोच बदलने का काम किया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toilet Ek Prem Katha, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com