विज्ञापन
This Article is From May 14, 2018

Thunderstorm: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान का मचा था कहर, सनी देओल ने उठाया 'ढाई किलो का हाथ'

Thunderstorm: दिल्ली-एनसीआर में जब आंधी-तूफान आ रहा था, उस समय सनी देओल गुरुग्राम में थे और उन्होंने इस दौरान का एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

Thunderstorm: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान का मचा था कहर, सनी देओल ने उठाया 'ढाई किलो का हाथ'
दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान (Thunderstorm) के दौरान सनी देओल
  • बेटे करण की डेब्यू फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं सनी
  • 'पल पल दिल के पास' है फिल्म का नाम
  • 2 दिसंबर को होगी रिलीज
नई दिल्ली: आंधी-तूफान (Thunderstorm) और धूल भरी आंधी (Dust Storm) से दिल्ली का हाल बेहाल था. लेकिन बॉलीवुड के ये एक्टर तेज हवाओं के बीच वीडियो बनाते नजर आए. हालांकि मौसम विभाग ने फिर से तूफान आने की आशंका जताई है. सनी देओल इन दिनों अपने बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग कर रहे हैं और कई लोकेशंस पर इसे अंजाम दे रहे हैं. इन दिनों वे दिल्ली-एनसीआर में शूटिंग कर रहे हैं, और कल शाम दिल्ली में आए आंधी-तूफान (Thunderstorm) के समय वे गुरुग्राम में थे. आंधी-तूफान को लेकर जहां हर ओर हड़कंप मचा हुआ था, वहीं सनी देओल तेज हवाओं के बीच वीडियो शूट करते नजर आए. जी हां, ये वीडियो उनकी फिल्म के लिए नहीं था, बल्कि वे आंधी-तूफान को कवर कर रहे थे, और इस वीडियो को सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाला है. 

फैन्स से मुलाकात के दौरान Badumbaaa पर डांस करने लगे अमिताभ बच्चन तो भीड़ हुई बेकाबू, देखें Video
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on


नवाजुद्दीन सिद्दीकी की Cannes में एंट्री, Manto की स्क्रीनिंग पर ये बोलीं नंदिता दास

सनी देओल ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः पल पल दिले के पास गुरुग्राम. इस वीडियो में सनी देओल ने कैप पहन रखी है और तेज हवाओं के बीच वे वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा हैः ठंडी ठंडी हवा, वाह पाजी कमाल ही कर दित्ता तुसी. तो किसी ने उन्हें सलाह दे डाली है कि हरियाणा में स्पोर्ट्स एकेडमी खोल दो ताकि हम ओलंपिक मेडल जीत सकें. 

Raazi Box Office Collection Day 3: साल 2018 की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'राजी', जानें कमाई

बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' को सनी देओल खुद ही डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. 'पल पल दिल के पास' सनी देओल के पापा धर्मेंद्र की फिल्म 'ब्लैकमेल' का सुपरहिट सॉन्ग है. इसी गाने पर करण की फिल्म का नाम रखा गया है, हर किसी को करण के डेब्यू के बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thunderstorm In Delhi Ncr, Sunny Deol, Thunderstorm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com