विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' की 3 गलतियां कर देंगी हैरान, कहां गए अक्षय कुमार की छाती के बाल

'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हो गई है और इसमें 34 सितारे हैं. लेकिन इस फिल्म में डायरेक्टर से कुछ गलतियां छूट गई हैं, हमने नोट की, आपभी जानें कौन सी हैं ये.

'वेलकम टू द जंगल' की 3 गलतियां कर देंगी हैरान, कहां गए अक्षय कुमार की छाती के बाल
वेलकम टू द जंगल की 3 गलतियां, पीट लेंगे सिर
Social Media
नई दिल्ली:

वेलकम टू द जंगल में 3 गलतियां हैं. बेशक सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ऐसा है. 34 सितारों वाली अक्षय कुमार की ये फिल्म फुलटू कॉमेडी है. लेकिन डायरेक्टर अहमद खाने कॉमेडी के पहलू पर इतना जोर दे दिया है कि शायद एडिटिंग से जुड़ी कुछ गलतियां साफ नजर आ गईं. बेशक फिल्म मनोरंजक है, बोर नहीं होने देती, इसके साथ ही कहानी के नाम पर कुछ खास नहीं, और सितारों की फौज के साथ अहमद जो कर सकते थे वो कर गए. लेकिन आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 गलतियां.

1. कहां गए अक्षय कुमार की छाती के बाल

वेलकम टू द जंगल का गाना है घिस घिस. इस गाने के जरिये अक्षय कुमार को इंट्रोड्यूस करवाया गया है. इस गाने में अक्षय कुमार एकदम झकास हैं और उनके सिर पर लंबे बालों वाला विग है, और इसके साथ ही छाती पर बड़े और काले बाल लहरा रहे हैं. लेकिन जैसे ही सॉन्ग खत्म होकर वह सेट से बाहर आते हैं तो उनकी दाढ़ी बनी हुई और छाती के बाल गायब हो जाते हैं. थोड़ा सा झटका लगता है कि एक ही सीन में इतना बदलाव.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 34 स्टार्स वाली वेलकम टू द जंगल, जानें कैसी है अक्षय कुमार की फिल्म

2. लारा दत्ता के खुले बाल या सिर पर बन

आजकल लड़कियों का एक हेयर स्टाइल बहुत फेमस है जिसमें सिर के बीचोंबीच बन बना होता है. अब लारा दत्ता का एक ट्रेनिंग वाला सीन है जिसमें वह बन के साथ आती हैं. लेकिन अगले ही पल उनके पाल सीधे और खुले हुए होते हैं. फिर जैसे ही ट्रेनिंग शुरू होती है, तो उनके सिर पर बन नजर आता है. कुल मिलाकर एडिटिंग की गड़बड़ या आलस के शिकार डायरेक्टर की झलक मिलती है.

3. नकली बंदूक, असली फायरिंग

अब अक्षय कुमार और उनकी टीम ठहरी एक्टर. उनके पास नकली बंदूकें होती हैं. लेकिन आतंकियों से मुकाबला होते ही एकदम से इनसे असली गोलियां निकलने लगती हैं. बतौर दर्शक मेरे चेहरे पर हंसी आ जाती है और अहमद खान की इस चूक के लिए सिर पीटने का दिल करता है. लेकिन कॉमेडी के नाम पर साफ माफ है. 

अब ये भी कह सकते हैं कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों में इस तरह की छोटी गलतियां होती रहती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Welcome To The Jungle, Akshay Kumar, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com