Welcome To The Jungle Review in Hindi: 26 जून को सिनेमाघरों में मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हो गई है, जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, सुनील शेट्टी समेत लगभग 34 एक्टर्स कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. ये वेलकम सीरीज की तीसरी फिल्म है. फिल्म की कहानी दिवंगत नीरज वोरा ने लिखी है. आइए जानते हैं कैसी है फिल्म, कॉमेडी में अक्षय कुमार और उनकी टीम ने मारा कौन सा तीर. पढ़ें मूवी रिव्यू.
वेलकम टू द जंगल की कहानी
वेलकम टू द जंगल की कहानी की शुरूआत टैक्स चोरी से बचने के लिए फ्लॉप फिल्म बनाने से होती है. फिल्म में धुरंधर का भरपूर जिक्र है. इस लिए फिल्म में धुरंधर नहीं दरिंदर एक्टर लेने के लिए बात होती है. दिलचस्प बात यह है कि मूवी बनाने के लिए देवदास यानी राजपाल यादव और परेश रावल को चुना जाता है. 20000 के बजट में फिल्म बनाने वाले देवदास को 2000 करोड़ का बजट मिलता है. अक्षय कुमार फ्लॉप एक्टर हैल तो मजबूरी में भोजपुरी सिनेमा में आइटम सॉन्ग कर रहे हैं. उन्हें फिल्म का हीरो बनाया जाता है. मजनू का भाई रोमियो और उदय का भाई येड़ा अन्ना आते हैं, जिसे अरशद वारसी और सुनील शेट्टी ने निभाया है. अक्षय कुमार के पिता इज बैक स्टोरी भी दिखाई गई है. फिल्म में भी राजपाल यादव के कर्ज लेने की स्टोरी है. फिल्म के लिए आर्मी ट्रेनिंग होती है और ये बहुत ही फनी है. कुछ ऐसा होता है, जिसके चलते एक दिन में फिल्म को शूट करना पड़ता है.
मूवी के इंटरवल में एक गाना है, जो तलविंदर का है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं