विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2022

फोटो में दिख रही इस बेहद प्यारी बच्ची का श्रीदेवी से था गहरा कनेक्शन, इसकी खूबसूरती और एक्टिंग के कायल है दुनिया भर में लोग, पहचाना ?

फोटो में दिख रही यह बेहद प्यारी बच्ची बड़ी होकर ग्लैमरस स्टार बन चुकी है. इसकी खूबसूरती, मासूमियत और एक्टिंग के लोग दुनियाभर में दीवाने हैं. भारत में भी लोग इसे बेहद प्यार करते हैं. इस बच्ची की बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी श्रीदेवी से गहरा कनेक्शन था.

फोटो में दिख रही इस बेहद प्यारी बच्ची का श्रीदेवी से था गहरा कनेक्शन, इसकी खूबसूरती और एक्टिंग के कायल है दुनिया भर में लोग, पहचाना ?
फोटो में दिख रही इस बेहद प्यारी बच्ची का श्रीदेवी से है गहरा कनेक्शन
नई दिल्ली:

Celeb Photo Challenge: फोटो में दिख रही यह बेहद प्यारी बच्ची बड़ी होकर ग्लैमरस स्टार बन चुकी है. इसकी खूबसूरती, मासूमियत और एक्टिंग के लोग दुनियाभर में दीवाने हैं. भारत में भी लोग इसे बेहद प्यार करते हैं. इस बच्ची की बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी श्रीदेवी से गहरा कनेक्शन था. जान्हवी और खुशी की तरह  श्रीदेवी इस पर भी प्यार लुटाती थीं. खास बात यह है कि यह बच्ची पड़ोसी देश की है. भारत में भी काफी लोकप्रिय है और यह भी भारत से प्यार करती है और अक्सर अपना प्यार जाहिर करती रहती हैं.

इस बच्ची को अब तक आप नहीं पहचान पाए तो हम आपको बता देते हैं, यह पाकिस्तान की बेहतरीन एक्ट्रेस सजल अली के बचपन की फोटो है. सजल अली काफी टैलेंटेड एक्टर हैं. वह पाकिस्तानी टीवी शो का जाना माना चेहरा हैं. वह फिल्म मॉम में श्रीदेवी की बेटी के रोल में नजर आई थीं. श्रीदेवी इस फिल्म में उनकी सौतेली मां के रोल में थीं. फिल्म में श्रीदेवीकी के साथ सजल की काफी अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिली थी. 

सजल अली (Sajal Ali) पाकिस्तान की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. वह पाकिस्तानी फिल्मों और शोज में काम करती हैं. हाल ही में सजल ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान (Shah Rukh Khan son Aryan Khan) की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे लेकर वह भारत में खूब सुर्खियों में रहीं. सजल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सफेद टी-शर्ट में आर्यन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, फोटो में वह खुलकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए सजल ने स्टार किड के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

उन्होंने आर्यन के फोटो पर दिल की इमोजी शेयर की और इसके साथ उन्होंने शाहरुख खान और अनुष्का के हिट गाने हवाएं को भी फोटो के साथ जोड़ा. वहीं हाल ही में दुबई में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सजल ने कहा कि वह भारत में अपना घर लेना चाहती हैं. 

 सजल ने 2017 में मॉम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह फिल्म में श्रीदेवी की बेटी आर्या के रोल में नजर आई थीं. 2020 में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड और को एक्टर अहद रज़ा मीर से अबू धाबी में शादी की थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Celeb Photo Challenge, Sajal Aly Movies, Sajal Aly News, Sajal Ali Aaryan Khan, Sajal Ali Age, Sajal Ali Bollywood, Sajal Ali Childhood Photo, Sajal Ali Instagram, Sajal Ali Movies, Sajal Ali Viral Photo, Sajal Ali With Sridevi, Sajal Ali Like Aryan Khan, Sajal Ali India, Pakistani Actress Sajal Ali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com