विज्ञापन

राजेश, जितेंद्र, शशि के साथ दी हिट फिल्में, राज कपूर के कारण खत्म हुआ करियर, पैसे-पैसे को हुई मोहताज, करिश्मा- करीना से है खास रिश्ता

इस एक्ट्रेस का जन्म 20 अप्रैल 1947 को कराची में हुआ था. उनके पिता हरि शिवदासानी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे, इसलिए उन्हें बचपन से ही अभिनय का माहौल मिला.

राजेश, जितेंद्र, शशि के साथ दी हिट फिल्में, राज कपूर के कारण खत्म हुआ करियर, पैसे-पैसे को हुई मोहताज, करिश्मा- करीना से है खास रिश्ता
इस एक्ट्रेस को पहचाना क्या ?
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की अभिनेत्री बबीता का नाम उन कलाकारों में लिया जाता है, जिन्होंने कम समय में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. उन्होंने खुद को कभी एक जैसे किरदारों तक सीमित नहीं रखा. रोमांस हो, पारिवारिक कहानी हो या कॉमेडी किरदार, बबीता हर तरह के रोल में नजर आईं. यही वजह है कि उनका छोटा सा करियर भी काफी यादगार बन गया.

बबीता का जन्म 20 अप्रैल 1947 को कराची में हुआ था. उनके पिता हरि शिवदासानी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे, इसलिए उन्हें बचपन से ही अभिनय का माहौल मिला. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया. साल 1966 में आई फिल्म 'दस लाख' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनका किरदार रीता एक साधारण, लेकिन भावनात्मक लड़की का था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा.

राज से मिली पहचान 
इसके बाद, बबीता को पहचान फिल्म 'राज' से मिली, जिसमें उनके साथ राजेश खन्ना थे. इस फिल्म में उन्होंने एक रहस्यमयी किरदार निभाया. भले ही फिल्म बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन बबीता की एक्टिंग को सराहा गया और उन्हें इंडस्ट्री में आगे काम मिलने लगा. उनके करियर का एक बड़ा मोड़ फिल्म 'फर्ज' से आया, जिसमें उन्होंने एक रोमांटिक लड़की का रोल निभाया.  यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और बबीता को स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने 'हसीना मान जाएगी' में एक मजेदार किरदार में नजर आई और अपनी कॉमिक टाइमिंग भी साबित की. वहीं, 'किस्मत' में उनका किरदार ज्यादा गंभीर था.

यह भी पढ़ें - 'शोला और शबनम' आज बनती तो गोविंदा और दिव्या भारती की जगह ये जोड़ी होती कास्ट, डेविड धवन ने नहीं लिया बेटे वरुण धवन का नाम

साल 1969 में आई फिल्म 'एक श्रीमान एक श्रीमती' में उन्होंने एक मॉडर्न और आत्मविश्वासी लड़की का किरदार निभाया, जो उस दौर के हिसाब से काफी नया और अलग था. इसी तरह, 'तुमसे अच्छा कौन है' और 'अनजाना' जैसी फिल्मों में उन्होंने पारिवारिक और रोमांटिक किरदारों को खूबसूरती से निभाया.

कपूर खानदान के बेटे से हुआ प्यार 

उनकी जिंदगी का अहम पड़ाव साल 1971 में आया, जब उन्होंने रणधीर कपूर के साथ फिल्म 'कल आज और कल' में काम किया. इस फिल्म में उन्होंने एक मॉर्डन युवती का किरदार निभाया. इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली.

यह भी पढ़ें - Mahabharat Uttara: शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को दूरदर्शन की ‘महाभारत' में मिला रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, पता है नाम?

आज बेटियां हैं सुपरस्टार 

शादी के बाद बबीता ने फिल्मों से दूरी बना ली. कपूर परिवार की परंपरा के कारण उन्होंने अपने करियर को छोड़ दिया और परिवार को प्राथमिकता दी. उनके ससुर राज कपूर थे, जिनका सख्त नियम था कि उनके परिवार की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करेंगी. बाद में रणधीर कपूर का करियर भी फिल्मों में कुछ खास नहीं चला. इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा.  बाद में  उन्होंने अपनी बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान की परवरिश पर पूरा ध्यान दिया और उन्हें सफल अभिनेत्री बनने में मदद की.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babita Shivdasani, Babita Actress Facts, Babita Actress, Karishma Kapoor Mother Babita, Kareena Kapoor Mother Babita
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com