- साल 2015 में रिलीज हुई थी डिमोंटे कॉलोनी
- हॉरर थ्रिलर थी डिमोंटे कॉलोनी
- साउथ फिल्म डिमोंटे कॉलोनी का आ रहा है दूसरा पार्ट
साल 2023 में हॉलीवुड फिल्म द नन (The Nun II) से लेकर द पोप एक्सॉरसिस्ट (The Pope's Exorcist) भारत में कांतारा और विरुपक्षा जैसी फिल्मों ने फैंस के बीच हॉरर और थ्रिलर फिल्मों का क्रेज शुरु कर दिया. हालांकि कई साल पहले आई एक साउथ की फिल्म ने रिलीज होते ही कोहराम मचा दिया था. कम बजट की इस फिल्म को इतना प्यार मिला था कि कलेक्शन बजट का कई गुना हो गया था और फिल्म ब्लॉकबस्टर कहलाई थी. इतना ही नहीं फिल्म का अब दूसरा पार्ट के आने की भी तैयारी हो गई है, जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. आइए आपको बताते हैं साल 2015 में हॉरर और थ्रिलर से कोहराम मचाने वाली फिल्म कौन सी है...
डिमोंटे कॉलोनी साल 2015 में रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अरुलनिथि, रमेश थिलक और सनंत की लीड रोल में नजर आए थे. जबकि फिल्म का निर्देशन अजय ज्ञानमुथु ने किया था. सच्ची कहानी पर काल्पनिक रूप से बेस्ड यह फिल्म केवल 2 करोड़ के बजट में बनी थी. वहीं 65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इतना ही नहीं फिल्म की पटकथा को काफी पॉजीटिव रिव्यू भी मिला था. इसके अलावा रिलीज के बाद पहले वीकेंड पर डिमोंटे कॉलोनी ने 64 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया था.
यूट्यूब पर मौजूद डिमोंटे कॉलोनी को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं फैंस कास्ट की एक्टिंग और कहानी की जमकर तारीफ करती हुई अब भी नजर आती है. इतना ही फिल्म का क्रेज इतना है कि अब दूसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया है. वहीं उन्होंने बताया है कि साल 2023 में ही इसका दूसरा पार्ट भी रिली होगा, जिसकी झलक उन्होंने एक वीडियो के जरिए दिखाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं