विज्ञापन

दिलेर मेहंदी के गाने में कभी बैकग्राउंड में इस सिंगर ने किया था डांस, आज 100 एकड़ में बनाया गुरुग्राम में फार्महाउस, 150 परिवारों का चलाता है घर

अमिताभ बच्चन की 29 साल पुरानी फिल्म के हिट गाने में दिलेर मेहंदी ने ना सिर्फ आवाज दी थी. बल्कि वह खुद गाने के वीडियो में नजर आए थे. लेकिन इसमें एक और वो शख्स था, जो बैकग्राउंड में गिटार लेकर नाचे थे. 

दिलेर मेहंदी के गाने में कभी बैकग्राउंड में इस सिंगर ने किया था डांस, आज 100 एकड़ में बनाया गुरुग्राम में फार्महाउस, 150 परिवारों का चलाता है घर
दिलेर मेहंदी के गाने में डांसर था ये सिंगर, आज 100 एकड़ का फार्महाउस
youtube
नई दिल्ली:

दिलेर मेहंदी जाने माने सिंगर हैं, जिन्होंने पंजाबी से लेकर हिंदी गानों में अपनी दमदार आवाज दी. उन्हीं का एक गाना है, जिसमें बॉलीवुड का जाना माना सिंगर हाथ में गिटार लिए नजर आया था. लेकिन आज वह करोड़ों का मालिक है. जबकि दिल्ली और गुरुग्राम में आलीशान घर है. इतना ही नहीं गुरुग्राम में उनका फार्महाउस है, जो 100 एकड़ में बना है. वहीं इस घर से 150 परिवारों की आजीविका चलती है. हम बात कर रहे हैं 1997 में आई फिल्म मृत्युदाता के गाने ना ना ना ना रे की, जिसमें दिलेर मेहंदी ने ना सिर्फ आवाज दी थी. बल्कि खुद कैमरे पर नजर आए थे. लेकिन इस गाने में एक और शख्स था, जिसके बारे में कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर खुलासा हुआ. 

ना ना ना ना रे में नजर आया था जाना माना बॉलीवुड सिंगर

कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर हाल ही में मीका सिंह पहुंचे थे, जिन्होंने दिलेर मेहंदी से पहली मुलाकात का जिक्र किया, जो कि मृत्युदाता के गाने ना ना ना ना रे के सेट पर हुई थी. उन्होंने कहा, "मैं उस गाने में पीछे गिटार बजा रहा था और लंबे बाल थे, सोचा था कि बेस्ट परफॉर्मेंस देना है लेकिन एक हिरण होता है और एक शेर होता है और ये है कि बच्चन सर आए और मेरे बाजू में बैठे और मुख्य गिटार हाथ में पकड़कर बजरहा था और मैंने मुंह दूसरे तरफ किया था और फोटो आज भी मेरे पास है. फिर सेट पर ढाबे भर के खाना आया और मुख्य पंजाब से आया था किस्से क्या बोलना है पता नहीं था. तो दलेर पाजी ने मुझे बोला कि ये कहां जया भाभी ने भेजा है और फिर मैं खुश होकर खाने लगा ये जया जी ने नहीं, ये शूट का खाना है और दलेर पाजी ने प्रैंक किया था. लेकिन सच में उसके बाद इनके साथ जो रिश्ता बन गया है कि ये हमें सिर्फ बता देते हैं कि पाजी मैं आ रहा हूं आपसे मिलने इतना हीन सिर्फ बोल देते हैं."

यह भी पढ़ें | प्यार और इंसानियत का संदेश देता 53 साल पुराना गाना, नरेंद्र चंचल ने पहली बार दी थी फिल्मी गाने को आवाज 

मीका सिंह का नेटवर्थ

मीका सिंह उस वक्त भले ही बैकग्राउंड में थे. लेकिन आज वह बॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुके हैं. कहा जाता है कि उनका नेटवर्थ 82 करोड़ तक है. जबकि उनका पूरा एम्पायर 400 से 500 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है. वहीं लाइव शोज और गानों के लिए वह 20 से 22 लाख रुपए चार्ज करते हैं. जबकि 30 से 50 लाख तक लाइव स्टेज परफॉर्मेंस और शादियों में गाना गाने के लिए लेते हैं. 

100 एकड़ में बनाया है फार्महाउस

मीका सिंह का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो के लिए जाने जाते हैं, जिनके पास 99 प्रॉपर्टीज और घर हैं. जबकि गुरुग्राम में उनका 100 एकड़ में बना फार्महाउस से है, जिसमें हैलीपैड से लेकर जिम की सुविधा है. इसके अलावा वह इस फार्महाउस में खेती भी करते हैं, जिनसे 150 परिवारों की आजीविका चलती है. 

यह भी पढ़ें | राजेश खन्ना का 54 साल पुराना सुपरहिट गाना, बंगाली गाने की सेम टू सेम कॉपी, किशोर कुमार की आवाज में हिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, Mika Singh Songs, Mika Singh Farmhouse, Daler Mehendi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com