विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2022

जैकी श्रॉफ के साथ दिख रही इस पाकिस्तानी हसीना ने एक समय उड़ा दिए थे इंडियन फैंस के होश, राजकपूर की थी आखिरी हीरोइन, पहचाना ?

जैकी श्रॉफ के साथ फोटो में दिख रही यह पाकिस्तानी हसीना एक समय इंडियन फैंस के दिलों की मल्लिका बन गई थी. इस हसीना ने कुछ ही फिल्में की, लेकिन वे फिल्में यादगार बन गई. ये फिल्में सुपरहिट हुई और इस हसीना की एक्टिंग और खूबसूरती को भी खूब सराहा गया.

जैकी श्रॉफ के साथ दिख रही इस पाकिस्तानी हसीना ने एक समय उड़ा दिए थे इंडियन फैंस के होश, राजकपूर की थी आखिरी हीरोइन, पहचाना ?
जैकी श्रॉफ के साथ दिख रही इस पाकिस्तानी हसीना ने एक समय अपनी खूबसूरती से उड़ा दिए थे इंडियन फैंस के होश
नई दिल्ली:

जैकी श्रॉफ के साथ फोटो में दिख रही यह पाकिस्तानी हसीना एक समय इंडियन फैंस के दिलों की मल्लिका बन गई थी. इस हसीना ने कुछ ही फिल्में की, लेकिन वे फिल्में यादगार बन गई. ये फिल्में सुपरहिट हुई और इस हसीना की एक्टिंग और खूबसूरती को भी खूब सराहा गया. पाकिस्तान में जन्मी इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर की आखिरी हीरोइन कहा जाता है. दरअसल राज कपूर इस एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन लेकिन अचानक उनकी मृत्‍यु हो गई. उनकी मृत्‍यु के बाद रणधीर कपूर ने फिल्‍म में कास्ट किया. 

आपको बता दें कि फोटो में दिख रही यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार हैं. उन्होंने फिल्म हिना में काम किया जिसका निर्देशन राजकपूर करने वाले थे, लेकिन बाद में इसका निर्देशन रणधीर कपूर ने किया. जेबा हिना के नाम से देश में मशहूर हो गईं. इस फिल्म में ऋषि कपूर और अश्विनी भावे लीड रोल में थीं. हालांकि जेबा की क्यूटनेस को फैंस ने काफी पसंद किया.

 इस फिल्म के बाद में जेबा कुछ फिल्मों में नजर आईं, लेकिन वह बॉलीवुड में खुद को स्थापित नहीं कर पाई और बाद में पाकिस्तान चली गईं. जेबा बख्‍तियार ने चार बार शादियां की जिनमें सबसे पहले उन्होंने सलमान वालियानी से शादी की. उनसे उन्हें एक बेटी हुई और कुछ समय बाद पति से तलाक हो गया. इसके बाद जेबा बख्‍तियार ने फेमस सिंगर अदनान सामी से शादी की और एक बेटे को जन्म दिया लेकिन दो साल बाद उनसे भी अलग हो गईं. 

अदनान के बाद जेबा बख्‍तियार ने जावेद जाफरी से शादी की और उसके बाद सोहेल खान लेगरी से. जेबा अदनान से तलाक और उसके बाद बेटे अजान की कस्‍टडी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं.
 

मुंबई : सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ क्लिक कराई फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zeba Bakhtiar, Zeba Bakhtiar Instagram, Zeba Bakhtiar Latest Photo, Zeba Bakhtiar Then And Now, Zeba Bakhtiar Unseen Childhood Pic, Zeba Bakhtiar Unseen Photo, Jackey Shroff Zeba Bakhtiar, Pakistani Actress, जेबा बख्तियार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com