विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2023

लाल शर्ट में नजर आ रहा ये नटखट बच्चा आज है बॉलीवुड का नंबर 1 हीरो, नाम बताया तो कहलाएंगे सिकंदर

एक सुपरस्टार के बचपन की फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें लाल शर्ट में देखा जा रहा है. इस फोटो में उनके साथ उनकी बहन भी बैठी हुई दिखाई दे रही हैं,

लाल शर्ट में नजर आ रहा ये नटखट बच्चा आज है बॉलीवुड का नंबर 1 हीरो, नाम बताया तो कहलाएंगे सिकंदर
लाल शर्ट में दिख रहा ये बच्चा कौन है?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारों की हर एक तस्वीर को देखना उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं. खासकर ये सितारे पहले कैसे दिखते थे, क्या काम करते थे और उनका लाइफस्टाइल कैसा था, इस तरह की तमाम बातें जानने के लिए उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड रहते हैं. इसी क्रम में एक सुपरस्टार के बचपन की फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें लाल शर्ट में देखा जा रहा है. इस फोटो में उनके साथ उनकी बहन भी बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जो बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक हैं.

इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों ने अपने सिर पकड़ लिए हैं. बॉलीवुड लवर्स पहचान नहीं पा रहे कि आखिर ये दोनों हैं कौन! क्या हुआ आप भी नहीं पहचान पाए? तो बता दें कि लाल शर्ट में नजर आने वाला बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर हैं. और बीच में बैठी बच्ची उनकी बहन जोया अख्तर हैं. फोटो में आप देख सकते हैं कि फरहान लाल रंग की शर्ट पहने सबसे लेफ्ट में बैठे हैं. फरहान फोटो में खिलखिलाकर हंस रहे हैं.

बात करें फरहान के पर्सनल लाइफ की तो वे मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के बेटे हैं. फरहान इन दिनों शिवानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं. फरहान की शादी सबसे पहले अधुना से हुई थी, जिनसे उनका 2017 में तलाक हो गया था. अधुना से फरहान अख्तर के शाक्या और अकीरा नाम के दो बच्चे भी हैं.

ये भी देखें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के शादी समारोह की नई तस्वीरें आईं सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farhan Akhtar, Farhan Akhtar Photos, Farhan Akhtar Unseen Photos, Farhan Akhtar School Photos, Farhan Akhtar College Photos, Farhan Akhtar Old Photos, Farhan Akhtar Childhood Photos, Farhan Akhtar Cute Photo, Farhan Akhtar Wikipedia, Bollywood Quiz, Farhan Akhtar Instagra, Zoya Akhtar, Zoya Akhtar Childhood Photos, Farhan And Zoya Childhood Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com