बॉलीवुड में हीरो बनने का सपना लेकर हर कोई आता है, लेकिन पूरा होना हर किसी की किस्मत में नहीं होता. हालांकि अगर विलेन बनकर कोई फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने लग जाए तो यह भी आम बात नहीं है. ऐसा ही कुछ झुंड में खड़े इस शख्स की है, जिसका कपूर फैमिली से खास रिश्ता है. दरअसल, यह शख्स राज कपूर की वाइफ कृष्णा राज कपूर की बहन उमा के पति हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में खूंखार विलेन के तौर पर ऐसी पहचान बनाई कि खौफ के चलते उन्हें देखते ही लोग अपनी पत्नियों छुपा लिया करते थे. नहीं पहचाना हम बात कर रहे हैं मशहूर डायलॉग प्रेम चोपड़ा प्रेम चोपड़ा नाम है मेरा फेम एक्टर प्रेम चोपड़ा.
प्रेम चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड के खूंखार खलनायकों में की जाती है. एक वक्त ऐसा भी था जब दर्शक इन्हें असल में विलेन समझने लगे थे. ये जो आपने तस्वीर देखी यह प्रेम चोपड़ा की फैमिली फोटो है, जिसमें बाएं से दूसरे नंबर पर खड़े नज़र आ शख्स प्रेम चोपड़ा है. वहीं उनके साथ उनके माता-पिता, चार भाई और एक बहन भी नजर आ रही हैं. सूट बूट में प्रेम चोपड़ा काफी डैशिंग लग रहे हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
380 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
प्रेम चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स की गिनती में शुमार है, जिन्होंने बीते 61 वर्षों में 380 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया. इनमें से ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई. फिर भी वे बहुत ही मृदुभाषी माने जाते हैं. अपने एक इंटरव्यू में खुद प्रेम चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया था कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें देखकर लोग अपनी पत्नियों छुपा लिया करते थे. प्रेम चोपड़ा 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर आते हैं.
हीरो बनना चाहते थे प्रेम चोपड़ा
बाकी एक्टर्स की तरह प्रेम चोपड़ा भी बॉलीवुड में हीरो बनने आए थे. वहीं कुछ फिल्मों में उन्होंने बतौर हीरो काम भी किया लेकिन वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं. फिर प्रेम चोपड़ा को निगेटिव किरदार ऑफर हुए और दिलचस्प बात ये रही कि इन्हें किरदारों का जादू लोगों पर चल निकला और वह जाने माने विलेन के रुप में पहचाने जाने लगे. प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में 'शहीद', 'बॉबी' 'बेताब', 'गुप्त' और 'कोई मिल गया' समेत करीब 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं