विज्ञापन

70-80 के दशक में अपनी एक अकड़ से हीरो की मुश्किलें बढ़ा देते थे ये दोनों विलेन, अब एक हो गया 90 और दूसरा 83 साल का

पर्दे पर विलेन, लेकिन असल जिंदगी में गहरी दोस्ती. रंजीत ने प्रेम चोपड़ा के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानने के बाद आप भी दोनों की दोस्ती के कायल हो जाएंगे.

70-80 के दशक में अपनी एक अकड़ से हीरो की मुश्किलें बढ़ा देते थे ये दोनों विलेन, अब एक हो गया 90 और दूसरा 83 साल का
रंजीत ने प्रेम चोपड़ा का मजेदार किस्सा सुनाया
NDTV

एक दौर था जब पर्दे पर इन दोनों की एंट्री होते ही दर्शक समझ जाते थे कि अब हीरो की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. खलनायक के किरदारों में इनका ऐसा दबदबा था कि एक मुस्कान या एक डायलॉग ही सीन का पूरा माहौल बदल देता था. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दो सबसे बेहतरीन विलेन, प्रेम चोपड़ा और रंजीत की. पर्दे पर भले ही दोनों ने डर पैदा किया, लेकिन असल जिंदगी में उनकी दोस्ती बिल्कुल उलट थी. सालों बाद रंजीत ने उसी दोस्ती का एक खूबसूरत पन्ना फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रेम चोपड़ा के साथ अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट की और उससे जुड़ा ऐसा दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसने लोगों को पुराने बॉलीवुड के सुनहरे दिनों की याद दिला दी. इतना ही नहीं, उन्होंने प्रेम चोपड़ा की एक ऐसी आदत का भी जिक्र किया, जिसे जानकर फैंस भी मुस्कुरा उठे.

ये भी पढ़ें: 26 साल बाद भी प्यार करने वालों की आंखें नम कर देता है गोविंदा का ये गाना, बयां करता है अधूरी मोहब्बत का दर्द

रंजीत ने बताया क्यों कहते हैं 'ठाकुर'

रंजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो हमेशा प्रेम चोपड़ा को प्यार से 'ठाकुर' कहकर बुलाते हैं. उन्होंने बताया कि ये तस्वीर उस वक्त की है, जब वो प्रेम चोपड़ा के घर गए थे. वहां दोनों ने साथ बैठकर पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और शानदार वक्त बिताया. रंजीत ने पोस्ट में प्रेम चोपड़ा को बेहद प्यारा इंसान बताते हुए लिखा कि उनके साथ हर मुलाकात यादगार बन जाती है.

प्रेम चोपड़ा की इस आदत के हैं रंजीत भी फैन

रंजीत ने अपनी पोस्ट में प्रेम चोपड़ा की एक ऐसी बात भी बताई, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. उन्होंने लिखा कि प्रेम चोपड़ा खुद पर भी मजाक करने से बिल्कुल नहीं हिचकते. यही उनकी सबसे खास बात है. इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उनका सादगी भरा अंदाज और हाजिरजवाबी आज भी लोगों का दिल जीत लेती है.

दो विलेन, जिन्होंने बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

प्रेम चोपड़ा और रंजीत ने 70 और 80 के दशक में अपने दमदार निगेटिव किरदारों से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई. प्रेम चोपड़ा इससे पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुके थे, जबकि रंजीत ने भी अपने अलग अंदाज से विलेन की नई पहचान बनाई. दोनों ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना और शशि कपूर जैसे कई बड़े सितारों के साथ यादगार फिल्मों में काम किया.आज भी फैंस के दिलों में बरकरार है दोनों का जलवा

विलेन बने, लेकिन दिलों पर आज भी राज करते हैं

प्रेम चोपड़ा का मशहूर डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा' आज भी लोगों की जुबान पर है. 90 साल की उम्र में भी वो बॉलीवुड के सबसे यादगार कलाकारों में गिने जाते हैं. वहीं 83 साल के रंजीत भी फिल्मों, टीवी और पब्लिक इवेंट्स के जरिए लगातार फैंस से जुड़े हुए हैं. रंजीत की इस पुरानी पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पर्दे पर चाहे दोनों कितने भी खतरनाक विलेन रहे हों, लेकिन असल जिंदगी में उनकी दोस्ती किसी सुपरहिट कहानी से कम नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranjeet, Prem Chopra, Bollywood Villians, Prem Chopra  films, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com