विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2023

आउटसाइडर होने के बाद भी यह बच्चा बना सुपरस्टार, आज है बॉलीवुड का रफ एंड टफ हीरो, इनके एक्शन के आगे फेल हैं सलमान

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आप एक बच्चे को फर्श पर बैठा देख सकते हैं. आज के समय में यह बच्चा बॉलीवुड का रफ एंड टफ हीरो है

आउटसाइडर होने के बाद भी यह बच्चा बना सुपरस्टार, आज है बॉलीवुड का रफ एंड टफ हीरो, इनके एक्शन के आगे फेल हैं सलमान
कौन है फोटो में दिख रहा ये बच्चा?
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की फोटो वायरल होती रहती है, जिसे बॉलीवुड लवर्स देखना बहुत पसंद करते हैं. एक सेलेब्रिटी के बचपन की फोटो एक बार फिर सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोगों ने अपने दिमाग चलाने शुरू कर दिए हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आप एक बच्चे को फर्श पर बैठा देख सकते हैं. बच्चे की मासूमियत पर आपका दिल पिघल जाएगा. पर आपको बता दें, आज के समय में यह बच्चा बॉलीवुड का रफ एंड टफ हीरो है. इनकी हालिया रिलीज फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. क्या आप इनका नाम बता सकते हैं?

अगर आपने इन्हें नहीं पहचाना तो बता दें कि फोटो में दिख रहा ये मासूम बच्चा और कोई नहीं बल्कि जॉन अब्राहम हैं. जॉन ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आउटसाइडर होने के बाद भी जॉन ने जो मुकाम हासिल किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है. जॉन ने हर जौनर की फिल्मों में काम किया है. पर उनके एक्शन का हर कोई दीवाना है. धूम में उनके एक्शन को काफी पसंद किया गया था. वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान में भी वे जबरदस्त एक्शन करते दिखे हैं. जॉन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'जिस्म' से की थी. इस फिल्म में वे बिपाशा बसु के साथ नजर आए थे. 

svpriu3

इस फिल्म के बाद जॉन अब्राहम बिपाशा बसु के साथ रिश्ते में भी आए. दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया. फैन्स दोनों की शादी का वेट कर रहे थे, लेकिन अपने ब्रेकअप का ऐलान करके कपल ने सभी को चौंका दिया था. ब्रेकअप के बाद जहां जॉन ने प्रिया रुंचल से शादी की, वहीं बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर को अपना हमसफर चुना.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
John Abraham, John Abraham Childhood Photo, John Abraham Rare Childhood Pics, John Abraham Unseen Childhood Photo, John Abraham Wife, John Abraham Movies, Bollywood Action Hero, John Abraham Bipasa Basu, Baby John Abraham, John Abraham College Pics, John Abraham School Photo, John Abraham Young Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com