विज्ञापन

कभी डिलिवरी बॉय था ये एक्टर, अब जॉन अब्राहम के साथ मिली बड़ी फिल्म, लोग बोले- तुम पर गर्व है

हम जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं इसने खुद अपने बारे में बताया और साथ ही डिलिवरी बॉय के तौर पर काम कर रहे लड़कों को एक खास मैसेज भी दिया.

कभी डिलिवरी बॉय था ये एक्टर, अब जॉन अब्राहम के साथ मिली बड़ी फिल्म, लोग बोले- तुम पर गर्व है
जॉन अब्राहम के साथ फोर्स-3 में नजर आएंगे हर्ष
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों आगामी फिल्म 'फोर्स-3' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की शूटिंग गुजरात में शुरू हो चुकी है. अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म की शूटिंग की तैयारी में लगे हुए हैं. वह अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग कर रहे हैं. अभिनेता ने फिल्मी जगत तक के अपने सफर को याद किया. उन्होंने बताया कि फिल्मों से पहले उन्होंने कई जगह काम किया.

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "दुनिया के बेहतरीन प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम के लिए काम कर रहा हूं. पहले डिलीवरी बॉय था, उनका फैन था और अब उनके सेट पर हूं…सभी डिलीवरी बॉयज के लिए जो अपने सपनों को सच करना चाहते हैं. कच्ची सड़कों पर चलना आपको मजबूत बनाता है, अनुचित डिलीवरी समय आपको अनुशासित करता है, गर्मी आपकी धैर्य परीक्षा लेती है, बारिश आपकी हिम्मत को चुनौती देती है और लंबी सवारी घंटे आपकी सीमाओं को परखते हैं. आप सिर्फ ऑर्डर डिलीवर नहीं कर रहे, आप धैर्य, मेहनत और सहनशीलता बना रहे हैं."

आगामी हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फोर्स 3' का निर्देशन भव धूलिया कर रहे हैं. यह फिल्म 'फोर्स' फ्रेंचाइजी का रीबूट है, जिसमें जॉन अब्राहम एसीपी यशवर्धन के रूप में धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे. हालांकि, फिल्म को लेकर अन्य जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 2027 में फोर्स 3 को रिलीज किया जा सकता है.

'फोर्स' साल 2011 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद साल 2016 में इसका सीक्वल रिलीज किया गया था और अब लंबे अंतराल के बाद 'फोर्स 3' वापसी कर रही है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव से मिलते ही फाड़ दी उनकी शर्ट, कौन था ये डायरेक्टर और ऐसा करने पर क्यों हुआ मजबूर?

हर्षवर्धन जल्द ही ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिला' में अभिनेत्री सादिया खातिब के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा खलनायक भूमिका में दिखेंगे. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और करण वीर मेहरा स्क्रीन पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिलीज को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
John Abraham, Harshvardhan Rane, Force 3, John Abraham New Movie, John Abraham News, John Abraham Age, John Abraham Instagram, John Abraham Force 3, Force 3 Release Date, Force 3 Cast, Harshvardhan Rane Movies, Harshvardhan Rane Force 3, Harshvardhan Rane Delivery Boy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com