विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2022

दोस्त की पीठ पर बैठी यह टूटे दांत वाली लड़की है बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस, दिमाग पर जोर डालिए और बताइए इसका नाम

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दो छोटी बच्चियां दिख रही हैं. फोटो में दिख रहा है कि एक बच्ची ने दूसरी को अपने पीठ पर उठाया है. पीठ पर बैठी बच्ची के दांत टूटे हुए हैं. ये दोनों प्यारी बच्चियां अब बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस हैं.

दोस्त की पीठ पर बैठी यह टूटे दांत वाली लड़की है बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस, दिमाग पर जोर डालिए और बताइए इसका नाम
फोटो में दिख रही बच्चियां हैं लोकप्रिय एक्ट्रेसेस, क्या आपने पहचाना ?
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दो छोटी बच्चियां दिख रही हैं. फोटो में दिख रहा है कि एक बच्ची ने दूसरी को अपने पीठ पर उठाया है. पीठ पर बैठी बच्ची के दांत टूटे हुए हैं. ये दोनों प्यारी बच्चियां अब बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस हैं. इनके लाखों हजारों फैंस हैं और स्टाइल और ग्लैमर के मामले में तो ये बड़ी एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ती है. लोग इन्हें पहचानने की कोशिश कर रहे हैं. कई लोग इनके बचपन की फोटो देख कर इन्हें पहचान जाते हैं तो कई अभी भी नहीं पहचान पाए हैं. 

बता दें कि ये छोटी सी लड़की बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हैं. यह जिस लड़की के पीठ पर बैठी हैं वह भी आज के समय में बड़ी एक्ट्रेस बन गई है. यह कोई और नहीं अनन्या पांडे हैं और यह चंकी पांडे की लाडली हैं. बड़ी होने के बाद भी ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं. अनन्या आए दिन सोशल मीडिया पर सुहाना के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं और एक दूसरे को प्यार लुटाती रहती हैं. अनन्या और सुहाना दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती थीं. 

अनन्या पांडे कई सारी फिल्में कर चुकी हैं. हाल ही में वह दीपिका पादुकोण के साथ गहराइयां में नजर आई थीं. वहीं सुहाना अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वह खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से  बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. उनकी फिल्म से पहले ही सुहाना अपनी ब्यूटी और स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. वह सबसे लोकप्रिय स्टारकिड में से एक हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Photos, Suhana Khan Glamorous Photo Viral, Suhana Khan Movie, The Archies Movie, The Archies Release Date, Ananya Panday, Ananya Pandey Suhana Khan, Ananya Pandey Childhood Photo, Bollywood Actress Childhood Photo, Shah Rukh Khan Daughter Photos Goes Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com