विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

हूबहू रेखा है ये लड़की, वीडियो देख फैन्स को लग सकता है झटका, लोग बोले- जुड़वा बहन तो नहीं

सोशल मीडिया पर चर्चा में आई इस लड़की के नैन-नक्श रेखा से काफी मिलते हैं. ऐसे में उनके वीडियोज भी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

हूबहू रेखा है ये लड़की, वीडियो देख फैन्स को लग सकता है झटका, लोग बोले- जुड़वा बहन तो नहीं
रेखा की लुकअलाइक ने किया हैरान
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सदाबहार ब्यूटी रेखा के अंदाज के लोग आज भी दीवाने हैं. उनकी खूबसूरती की बराबरी शायद ही कभी कोई कर पाए. आज इस उम्र में भी उनका स्टाइल, उनका ड्रेसिंग सेंस और ग्रेस फैन्स को हैरान कर जाता है. कुछ समय पहले रेखा की एक हमशक्ल का वीडियो देख फैंस हैरत में पड़ गए. इस लड़की के नैन-नक्श रेखा से काफी मिलते-जुलते हैं, ऐसे में उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस लड़की के वीडियो देख लोगों को रेखा के पुराने दिन याद आ गए हैं.

वही आंखें, वही चेहरा

anvhihihihi<3 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो की शुरुआत में रेखा की एक पुरानी तस्वीर नजर आती है. इसके बाद ब्लैक कलर के टॉप में एक लड़की शीशे के सामने खड़ी दिखती है जिसके नैन-नक्श रेखा से काफी मिलते जुलते हैं. वीडियो कैप्शन में लिखा है, किसी ने मुझे कहा कि मैं रेखा की तरह दिखती हूं.

आंखें हैं बिल्कुल सेम

वीडियो देख बहुत से लोगों ने ये माना कि ये लड़की सच में रेखा सी दिखती है. वहीं कुछ ने कहा कि रेखा जैसा कोई नहीं हो सकता है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, आप सच में उनकी तरह दिखती हैं, आप बहुत ही सुंदर हैं. वहीं दूसरे ने लिखा, हां आप दोनों में बहुत समानताएं हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी आंखें बिल्कुल उनकी तरह दिखती हैं. जबकि एक यूजर ने रेखा के आस-पास भी नहीं हो तुम.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Actress Rekha, Actress Rekha Doppelganger, Rekha Look Alike, Actress Rekha Lookalike Video, Rekha Films, Rekha Songs, Bollywood Actress Doppelgangers, Lookalikes Of Bollywood Actresses, Rekha Doppelganger Video, Rekha Lookalike Viral Video, Rekha Full Name, Rekha Father, Rekha Mother, Gemini Ganeshan, Rekha Ki Humshakl, Amitabh Bachchan, Rekha Lookalike On Instagram, Rekha Doppelganger On Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com