विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2022

स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही यह बच्ची बड़ी होकर फिल्मों और वेब सीरीज में मचा रही है धमाल, लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस के उड़े होश

स्कूल यूनिफॉर्म पहने और बालों में चोटी किए यह प्यारी सी लड़की बड़ी होकर बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने लगी है. यह लड़की साउथ की फिल्मों से लेकर टीवी शो और वेब सीरीज में धमाल मचा रही है.

स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही यह बच्ची बड़ी होकर फिल्मों और वेब सीरीज में मचा रही है धमाल, लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस के उड़े होश
फोटो में दिख रही यह बच्ची बड़ी होकर दिखती है बेहद ग्लैमरस
नई दिल्ली:

Viral Photo : स्कूल यूनिफॉर्म पहने और बालों में चोटी किए यह लड़की बड़ी होकर बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने लगी है. यह लड़की साउथ की फिल्मों से लेकर टीवी शो और वेब सीरीज में धमाल मचा रही है. इस लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसे पहचानने का चैलेंज ले रहे हैं. बचपन के फोटो में यह लड़की बेहद सिधी सादी और प्यारी दिख रही है, लेकिन बड़ी होने के बाद बदले हुए लुक में फैंस इस लड़की को पहचान नहीं पा रहे हैं. 

अगर आपने अब तक नहीं पहचाना तो बता दें यह यह टैलेंटेड यंग एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) की बचपन की फोटो है, हाल ही में वह वेब प्लेटफॉर्म पर कई शो में नजर आईं. जल्द ही  नेटफ्लिक्स सीरीज सीए टॉपर त्रिभुवन मिश्रा में वह नजर आएंगी. इसे गुल्लक फेम निर्देशक 

श्वेता बसु प्रसाद का जन्म 11 जनवरी, 1991 को जमशेदपुर में हुआ था. श्वेता बचपन में ही फैमिली के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं. वह बचपन में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने लगी थीं, श्वेता ने टीवी से करियर शुरू किया था लेकिन जल्द ही वो फिल्मों में भी काम करने लगीं. वह 2000 में शाहरुख खान की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में नजर आई थीं. विशाल भारद्वाज की हॉरर कॉमेडी फिल्म मकड़ी में वह डबल रोल में दिखीं. उन्हें इसके लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. 

श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई टीवी शोज में भी काम किया. एकता कपूर के शो कहानी घर-घर की, करिश्मा का करिश्मा, श..श कोई है और चंद्रनंदिनी में नजर आईं. यह शो काफी पॉपुलर रहा और उनके काम को काफी पसंद किया गया .  
 

रियल्टी शो डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर दिखीं मिताली राज जलवा


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Basu Prasad, Shweta Basu Prasad Films, Shweta Basu Prasad Nandini, Shweta Basu Prasad And Rohit Mittal Wedding, Shweta Basu Prasad Childhood Photo, Viral Photo, Shweta Basu Prasad Web Series, Shweta Basu Prasad Upcoming Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com