सोशल मीडिया पर आए दिन फिल्मी स्टारों के यंग डेज की फोटो वायरल होती है. ऐसी ही एक फोटो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. आज हम आपके लिए स्कूल के फेयरवेल की एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आप इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस को देख सकते हैं. ये एक्ट्रेस आज साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड पर भी राज करती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में बीच में ब्लैक साड़ी में खड़ी लड़की को पहचान पाए आप? अगर नहीं, तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं.

थलापति विजय संग जुड़ रहा नाम
बता दें, ब्लैक साड़ी में नजर आ रही खूबसूरत लड़की और कोई नहीं बल्कि तृषा कृष्णन हैं. 4 मई 1983 के दिन चेन्नई में जन्मी तृषा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. तमिल-तेलुगू फिल्मों में अपन लोहा मनवा चुकीं तृषा बॉलीवुड फिल्मों में भी नाम कमा चुकी हैं. हालांकि तृषा विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहीं. तृषा सगाई टूटने से लेकर प्राइवेट फोटो लीक होने और शादीशुदा मर्दों संग अफेयर के चलते लाइमलाइट में रहीं. इन दिनों उनका नाम थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के साथ खूब जोड़ा जा रहा है. वह स्पेशल मौकों पर भी विजय के साथ नजर आ रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिश्ते में होने की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है.
इन एक्टर्स के साथ भी जुड़ा तृषा का नाम
राणा दग्गुबाती संग जब तृषा रिलेशनशिप में थीं तब उनकी प्राइवेट तस्वीरें लीक हुई थीं, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था. इतना ही नहीं, तृषा साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहीं. हालांकि दोनों खुद को एक-दूसरे का केवल अच्छा दोस्त बताते थे. तृषा ने साल 2015 में बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया था. लेकिन पांच महीने बाद ही उनकी सगाई टूट गई. कहते हैं कि धनुष की वजह से तृषा की सगाई टूटी थी. तृषा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: संजय दत्त के जीजा की 7 फोटो, बॉलीवुड के पहले चॉकलेटी हीरो, कभी बनने वाले थे राज कपूर के दामाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं