तृषा कृष्णन पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में हैं, खासकर सूर्या के साथ फिल्म 'करुप्पु' में उनकी झलक दिखने के बाद. इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. कहा जा रहा है कि थलापति विजय और उनके बीच कुछ खास दोस्ती है. हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस रिश्ते या दोस्ती पर कमेंट नहीं किया है. 4 मई को जब तमिनाडु विधानसभा चुनाव में विजय ने जीत का परचम लहराया तो तृषा (Trisha Krishnan) भी चर्चा में थीं. उस दिन उनका जन्मदिन था और वह विजय की खुशियों में शामिल होने के लिए वह सीधे उनके घर जा पहुंची थीं. चलिए ये अफेयर और लिंकअप की बातें तो आती-जाती रहती हैं. हम नजर डालते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ पर क्योंकि यही वो समय है जब तृषा से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात पर फैन्स की नजर है.
तृषा कृष्णन की नेट वर्थ (Trisha Krishnan Net Worth)
ETimes की एक रिपोर्ट की मानें तो तृषा कृष्णन की नेट वर्थ करीब 85 करोड़ रुपये है. उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी को धीरे-धीरे और मजबूती से बनाया है, और वह अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

साउथ सिनेमा, खासकर तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के नाते, उन्हें फीस भी अच्छी खासी मिलती है. खासतौर पर 'पोन्नियिन सेल्वन' की सक्सेस के बाद. GQ India के मुताबिक तृषा को थलापति विजय के साथ फिल्म 'लियो' में अपने किरदार के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. इसके अलावा, कहा जाता है कि वह ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल एक्टिविटीज के जरिए करीब 9 करोड़ रुपये कमाती हैं.

प्रॉपर्टी की बात करें तो तृषा के पास चेन्नई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 10-12 करोड़ रुपये है. यह भी माना जाता है कि हैदराबाद में भी उनकी एक प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत लगभग 6-7 करोड़ रुपये है.

तृषा कृष्णन अपनी प्रीमियम कारों के कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं. बताया जाता है कि उनकी प्रीमियम कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज S-Class, BMW 5 Series, Range Rover Evoque और मर्सिडीज-बेंज E-Class जैसे मॉडल शामिल हैं.
वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट?
तृषा कृष्णन को आखिरी बार कमल हासन और सिलंबरसन TR के साथ फिल्म 'ठग लाइफ' में लीड रोल में देखा गया था. मणि रत्नम के डायरेक्शन में बनी इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा में ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी, अशोक सेल्वन, जोजू जॉर्ज, नासर और महेश मांजरेकर ने भी अहम किरदार निभाए थे.

आगे की बात करें तो वह आरजे बालाजी के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म 'करुप्पु' में सूर्या के साथ नजर आएंगी. यह फैंटेसी एक्शन फिल्म एक ऐसे अराजक संसार पर बेस्ड है, जहां डर, अन्याय और तकलीफें रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं. इस उथल-पुथल के बीच, एक रहस्यमयी आदमी एक हीरो के तौर पर सामने आता है. यह फिल्म 14 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं