विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2022

मां के साथ पढ़ाई करते हुए रो रही यह बच्ची आज है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, पहचाना तो कहलाएंगे सिकंदर

यह फोटो बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस की है, जो अपनी खास एक्टिंग की वजह से पहचानी जाती हैं. नाम बताएं तो जानें.

मां के साथ पढ़ाई करते हुए रो रही यह बच्ची आज है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, पहचाना तो कहलाएंगे सिकंदर
पहचानें कौन हैं यह एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार्स बचपन में कैसे थे. बचपन में वो क्या करते थे. क्या उनका बचपन कुछ अलग होता है. क्या उन्हें पढ़ाई नहीं करनी पढ़ती. इसी तरह के सवाल फैन्स के जेहन में रहते हैं. वह अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा की एक फोटो सोशल मीडिया पर मौजूद है. जिसमें इस अदाकारा को पढ़ाई करते समय रोते हुए देखा सकता है. इस फोटो में यह बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी मम्मी के साथ हैं, और आगे किताब है और वह रो रही हैं.

bik06e5g

यह लड़की कॉपी को सामने लेकर बैठी है और रो रही है. जबकि पीछे मम्मी नजर आ रही हैं. यहां थोड़ा दिमाग पर जोर डालना पड़ सकता है कि यह एक्ट्रेस कौन है. लीजिए हम आपकी परेशानी को आसान किए देते हैं. यह एक्ट्रेस कोई नहीं बल्कि दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हैं. जिन्होंने दंगल में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता. 

फातिमा सना शेख आमिर खान के साथ बॉलीवुड में दो फिल्में कर चुकी हैं. एक फिल्म दंगल है तो उनकी दूसरी फिल्म का नाम ठग्स ऑफ हिंदुस्तान है. फातिमा सना शेक को फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक सैम बहादुर में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में भी देखा जा सकता है. फातिमा सना शेख नेटफ्लिक्स फिल्म थार में भी नजर आ चुकी हैं. 

Bollywood Gold: Imaandaar का यह सिंगर, पहलवान से यूं बना सुरों का सरताज

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actress Childhood Photo, Fatima Sana Shaikh, Fatima Sana Shaikh Photos, Fatima Sana Shaikh Childhood Photos, Fatima Sana Shaikh Unseen Photos, Fatima Sana Shaikh College Photos, Fatima Sana Shaikh School Photos, Fatima Sana Shaikh Chachi 420, Fatima Sana Shaikh With Mother, Chachi 420 Child Artist, Chachi 420 Child Actress Then And Now, Fatima Sana Shaikh And Aamir Khan, Bollywood Quiz, Bollywood Actress Childhood Photos, Fatima Sana Shaikh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com