विज्ञापन

18 एक्टर्स के होते हुए फ्लॉप हुई थी ये फिल्म, शाहरुख खान छोड़ना चाहते थे प्रोजेक्ट, धड़ाम से थी गिरी

18 कलाकारों से सजी 1993 की इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शाहरुख खान का भी है. एक समय ऐसा आया था जब उन्होंने फिल्म छोड़ने तक का मन बना लिया था, लेकिन बाद में कहानी बदल गई.

18 एक्टर्स के होते हुए फ्लॉप हुई थी ये फिल्म, शाहरुख खान छोड़ना चाहते थे प्रोजेक्ट, धड़ाम से थी गिरी
18 स्टार भी नहीं बचा पाए इस फिल्म की किस्मत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हर साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं, तो कुछ शानदार स्टारकास्ट होने के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच नहीं पातीं. 1993 में आई एक ऐसी ही फिल्म थी, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि 18 कलाकार नजर आए थे. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, नगमा और परेश रावल जैसे कई चर्चित चेहरे शामिल थे. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. आज भी ये फिल्म अपने बड़े कलाकारों की टीम और इससे जुड़े दिलचस्प किस्सों की वजह से याद की जाती है.

18 कलाकारों से सजी थी फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'किंग अंकल' था. करीब 2 घंटे 51 मिनट लंबी इस फिल्म में उस दौर के कई जाने-माने कलाकार नजर आए थे. फिल्म की स्टारकास्ट इतनी बड़ी थी कि इसमें शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, नगमा, सुश्मिता मुखर्जी, देव मुखर्जी, परेश रावल, दलीप ताहिल और भारत कपूर समेत कुल 18 कलाकारों ने काम किया था. इतनी बड़ी टीम होने के बाद भी फिल्म ऑडियंस पर खास असर नहीं छोड़ पाई.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- 'मोना डार्लिंग' की 8 फोटो, दूसरी ही फिल्म से लगा खलनायिका का टैग, रियल लाइफ में नेगेटिव समझते थे लोग

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 3 करोड़ रुपये बताया जाता है. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर सकी. यही वजह रही कि बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद इसे फ्लॉप फिल्मों की सूची में गिना गया. हालांकि समय के साथ फिल्म के कुछ किरदार और इसकी कहानी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी रही.

जब शाहरुख खान छोड़ना चाहते थे फिल्म

फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी काफी मशहूर है. कहा जाता है कि शाहरुख खान ने ये फिल्म इस सोच के साथ साइन की थी कि इसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. लेकिन जब अमिताभ बच्चन फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए तो शाहरुख ने निर्देशक राकेश रोशन से पूछा कि क्या वह फिल्म छोड़ सकते हैं. राकेश रोशन ने उन्हें बताया कि फैसला उनका है, लेकिन वो उन्हें फिल्म में रखना चाहते हैं. इसके बाद शाहरुख ने फिल्म में बने रहने का फैसला किया.

कई किरदारों के लिए पहली पसंद थे दूसरे सितारे

फिल्म को लेकर एक और चर्चा ये रही कि जैकी श्रॉफ को लीड रोल के लिए अमिताभ बच्चन ने सुझाया था. वहीं शाहरुख खान और नगमा के किरदारों के लिए पहले गोविंदा और नीलम के नाम पर विचार किया गया था. हालांकि बाद में फिल्म की कास्टिंग बदली और दर्शकों ने इसे उसी रूप में देखा, जिस रूप में यह पर्दे पर रिलीज हुई.

ये भी पढ़ें- दुआ लीपा ने कर ली शादी, जानें कौन हैं 1,660 करोड़ नेटवर्थ वाली सिंगर के 6 साल बड़े पति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King Uncle Movie, Amitabh Bachchan, Shah Rukh Khan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com