विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2023

सलमान खान से लोहा ले चुका ये बच्चा अब इस भोजपुरी फिल्म में देगा खेसारी लाल को टक्कर, पापा हैं कांग्रेस के बड़े लीडर

फिल्मों में अक्सर कलाकारों के बच्चे एक्टिंग करते हुए दिखाई देते हैं. इसके कारण इंडस्ट्री पर नेपोटिज्म के भी आरोप लगते रहे हैं. लेकिन बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में केवल एक्टर के बच्चे ही नहीं नेताओं के बच्चे भी अपना लक आजमा चुका है.

सलमान खान से लोहा ले चुका ये बच्चा अब इस भोजपुरी फिल्म में देगा खेसारी लाल को टक्कर, पापा हैं कांग्रेस के बड़े लीडर
सलमान खान के साथ किया काम फिर भी हुआ फ्लॉप, पिता है कांग्रेस के बड़े नेता
नई दिल्ली:

फिल्मों में अक्सर कलाकारों के बच्चे एक्टिंग करते हुए दिखाई देते हैं. इसके कारण इंडस्ट्री पर नेपोटिज्म के भी आरोप लगते रहे हैं. लेकिन बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में केवल एक्टर के बच्चे ही नहीं नेताओं के बच्चे भी अपना लक आजमा चुका है. तस्वीर में नजर आ रहा यह बच्चा कांग्रेस के बड़े नेता का बेटा है. जो राज्य सभा के सांसद भी रह चुके हैं. जी हां, हम बात करें बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे आर्यन बब्बर की है. राज बब्बर कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक हैं. वहीं फिल्म रेड्डी में सलमान खान से लोहा ले चुके आर्यन बब्बर अब टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही फिल्म "राजाराम" में मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. जिसमे वे भोजपुरी फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव से टक्कर लेंगे. इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों गोरखपुर के खूबसूरत लोकेशन पर चल रही है, जिसके निर्देशक पराग पाटिल है. फिल्म की मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव और राहुल शर्मा नजर आने वाले हैं. उनके अपोजिट आर्यन बब्बर की भूमिका विलेन के रूप में देखने वाली होगी. इस फिल्म के निर्माता पराग पाटिल और राकेश रोशन सिंह हैं.


आर्यन बब्बर ने फिल्म राजाराम को लेकर कहा कि यह बड़े बैनर की फिल्म है और यह मेरे लिए बड़ी ऑपर्च्युनिटी है. फिल्म की कास्ट एंड क्रू बेहद उत्साहित करने वाली है. इस फिल्म में मेरी भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण है. इसके किरदार को जीवंत करने की मैं पूरी कोशिश करूंगा. उन्होंने कहा कि पराग पाटिल के नेतृत्व में यह फिल्म बेहद अच्छी बनने वाली है. यह मुझे पूरा विश्वास है. फिल्म का हर किरदार महत्वपूर्ण है और मुझे लगता है कि यह फिल्म जब पर्दे पर आएगी तो लोग इसे खूब पसंद करेंगे और हमारी फिल्म से जुड़ पाएंगे. उन्होंने कहा कि जब से मैं इस फिल्म का हिस्सा बना हूं, तब से मेरे फोकस फिल्म पर है और गोरखपुर के लोकेशन में मैं इस फिल्म की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हूं. आगे जब फिल्म रिलीज होगी, तब दर्शकों को पता चल जायेगा.

उन्होंने कहा कि फिल्म “राजाराम” में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान,सुबोध सेठ,विनोद मिश्रा,के के गोस्वामी,संजय पाण्डेय, अमित शुक्ला,जे पी सिंह,डॉ यादवेंद्र यादव,संजीव मिश्रा,दीपक सिन्हा,भानु पाण्डेय,निशा तिवारी, हैं. डीओपी आर आर प्रिंस, लेखक अरविंद तिवारी और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का होगा. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.  मार्केटिंग विजय यादव का है. फिल्म की शूटिंग अयोध्या के वास्तविक लोकेशन के साथ गोरखपुर में भी हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajaram, Bhojpuri Film Rajaram, Film Rajaram, Aryan Babbar, Raj Babbar, Aryan Babbar Father, Congress Leader Raj Babbar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com