सोशल मीडिया पर एक बच्चे की फोटो वायरल हो रही है, जिसे कैटरीना कैफ का बहुत अच्छा दोस्त बताया जा रहा है. यह बच्चा माथे पर तिलक लगाए और आंखों में काजल लगाए बड़ा ही मासूम दिख रहा है. इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों को इस बच्चे को पहचानने का चैलेंज दिया जा रहा है. क्या हुआ आपने इस बच्चे को पहचाना? यदि नहीं, तो बता दें कि यह बच्चा आज के टाइम में बॉलीवुड का सुपरस्टार है और कैटरीना के अच्छे दोस्त होने के बावजूद उन्हें शादी में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है.
अब तो आप सब ने पहचान ही लिया होगा. अगर अब भी आपके दिमाग में कोई नाम नहीं आ रहा तो बता दें यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि कैटरीना के परम मित्र सलमान खान हैं. जी हां, ये फोटो सलमान खान के बचपन की है. यह फोटो इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. गौरतलब है कि आज कैटरीना कैफ विक्की कौशल संग शादी के बंधन में बंध रही हैं. हाल ही में इस बिग फैट वेडिंग को अटेंड करने के लिए जयपुर एअरपोर्ट पर सितारों का जमावड़ा लग गया था, लेकिन सलमान खान कहीं नजर नहीं आए. ऐसे में माना जा रहा है कि खान परिवार को शायद शादी का निमंत्रण ही नहीं मिला है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

गौरतलब है कि इस समय कैटरीना और विक्की की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर हाय तौबा मची हुई है. टाइट सिक्यूरिटी होने के कारण शादी से जुड़ी कोई भी वीडियो या फोटो अभी तक सामने नहीं आई है. कैटरीना-विक्की की शादी अटेंड करने मुंबई से कई फिल्मी सितारे राजस्थान पहुंचे हैं. अब तक कनिका कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, राधिका मदान, हार्डी संधू जैसे जाने-माने सितारों को स्पॉट किया जा चुका है.
ये भी देखें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के वेन्यू का रात में कुछ ऐसा होता है शानदार नजारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं