विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2021

ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिख रहे बच्चे ने बदल दिया बॉलीवुड फिल्मों का स्वरूप, पहचानने में हुए सभी फेल

एक बहुत बड़े सुपरस्टार की बचपन की एक फोटो सामने आई है, जिसे पहचान पाना फैन्स के लिए किसी एग्जाम से कम नहीं है. बच्चे को पहचान पाने में लगभग सभी लोग फेल हो रहे हैं. क्या आप बता सकते हैं इसका नाम.

ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिख रहे बच्चे ने बदल दिया बॉलीवुड फिल्मों का स्वरूप, पहचानने में हुए सभी फेल
कौन है गंभीर अवस्था में दिख रहा ये बच्चा?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारों को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार मिलता है और लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. लोग अपने चहेते सितारों के बारे में सबकुछ जानने की इच्छा रखते हैं. फिर चाहे वो उनकी अपकमिंग फिल्म हो या रिलेशनशिप. वैसे भी इन दिनों सितारों के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. हालांकि, बचपन की तस्वीरों को देख फैन्स अपने लविंग स्टार को पहचान पाने में नाकाम ही साबित होते हैं. अब फिर से एक बहुत बड़े सुपरस्टार की बचपन की फोटो सामने आई है, जिसे देख पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा गंभीर मुद्रा में स्टूडियो में फोटो क्लिक करवाता दिख रहा है. फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है. बहुत ही साधारण सा दिखने  वाला ये बच्चा पूरे बॉलीवुड पर राज कर चुका है. और आज भी इंडस्ट्री में उसकी तूती बोलती है. चलिए देर ना करते हुए बता देते हैं कि ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती हैं. बिल्कुल सही सुना आपने ये मिथुन ही हैं, जिन्हें हम प्यार से मिथुन दा कहते हैं.

tgqkv0d

बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती की तो उन्होंने इंडस्ट्री में डांस और एक्शन को एक नया रूप दिया. 80 और 90 के दशक में लगभग सभी स्टार इनके हेयरस्टाइल, फाइट और डांसिंग स्टेप्स की कॉपी करते थे. मिथुन ने अपनी बेहतरीन अदाकारी ने पहली ही फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड हासिल किया है. मिथुन अब तक तीन नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं. इन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ बंगाली, भोजपुरी, साउथ सहित कई इंडस्ट्री में काम किया है. मिथुन के बारे में कहा जाता है कि इन्होंने एक जमाने में एक अलग ही फिल्म फैक्ट्री स्थापित कर दी थी, जिसे ऊटी फिल्म फैक्ट्री के नाम से जाना जाता है.

इस वीडियो को भी देखें: Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Mithun Chakraborty Photo, Mithun Chakraborty Throwback Photo, Mithun Chakraborty Old Photo, Mithun Chakraborty Childhood Photo, Mithun Chakraborty School Photo, Bollywood Quiz, Mithun Chakraborty Fan Club
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com