विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2022

सफाचट बालों के साथ बीच में नजर आ रही यह बच्ची आज है बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस, दिमाग का घोड़ा दौड़ाकर बताएं नाम

इस वायरल हो रही फोटो में आप तीन बच्चों को देख सकते हैं. इस तस्वीर में बीच में छोटे बालों में नजर आ रही बच्ची आज के समय में बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस है. इस एक्ट्रेस को पहचानने में लोगों के पसीने छूट जा रहे हैं.

सफाचट बालों के साथ बीच में नजर आ रही यह बच्ची आज है बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस, दिमाग का घोड़ा दौड़ाकर बताएं नाम
बीच में नजर आ रही बच्ची को पहचाना आपने?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में कौन नहीं जानना चाहता. इन सेलेब्स की लाइफ इतनी चकाचौंध भरी होती है कि हर कोई इनके बारे में छोटी सी छोटी डिटेल जानना चाहता है. ये सितारे कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं, इनके दोस्त कौन हैं, इन्हें क्या पसंद और नापसंद है, इस तरह की तमाम बातें जानने को फैन्स बेताब रहते हैं. इसके साथ ही ये सितारे बचपन में कैसे दिखते थे, इस बात में भी लोगों को बहुत दिलचस्पी होती है. इसी क्रम में हम आपके लिए एक बॉलीवुड अभिनेत्री की बचपन की फोटो लेकर आए हैं, जिसे पहचानना आसान काम नहीं है.

इस वायरल हो रही फोटो में आप तीन बच्चों को देख सकते हैं. इस तस्वीर में बीच में छोटे बालों में नजर आ रही बच्ची आज के समय में बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस है. इस एक्ट्रेस को पहचानने में लोगों के पसीने छूट जा रहे हैं. क्या हुआ आप पहचान पाए? अगर नहीं, तो चलिए बता देते हैं कि इनकी मां भी एक सुपरस्टार एक्ट्रेस थीं. अगर अब भी दिमाग का घोड़ा नहीं दौड़ा तो बता दें कि फोटो में नजर आ रही बच्ची और कोई नहीं बल्कि जान्हवी कपूर हैं.

lskd954

जी हां, जान्हवी कपूर को इस तस्वीर में देखकर किसी के लिए भी उन्हें पहचानना मुश्किल होगा. जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार थीं. हालांकि अब एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं हैं पर उनकी दोनों बेटियां उनका नाम रौशन कर रही हैं. जान्हवी को आखिरी बार कॉमेडी हॉरर फिल्म 'रूही' में देखा गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Childhood Photo, Janhvi Kapoor Bald Photo Childhood, Janhvi Kapoor School Pics, Janhvi Kapoor College Photos, Janhvi Kapoor Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com