विज्ञापन

जितेंद्र के साथ 22 फिल्म करने वाली एक्ट्रेस, विनोद खन्ना से करना चाहती थीं शादी, टूटा दिल तो पाकिस्तान जाकर हुई सेटल

70 और 80 के दशक वो अभिनेत्री जिसने कभी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस का टैग हासिल किया तो कभी एक ही साल में 13 फिल्में कर रिकॉर्ड कायम किया. इस एक्ट्रेस ने एक ही स्टार के साथ 22 फिल्में की. जितनी चर्चा उनकी फिल्मों और अभिनय की रही उसके अधिक चर्चा उनके अफेयर्स की भी रहीं.

जितेंद्र के साथ 22 फिल्म करने वाली एक्ट्रेस, विनोद खन्ना से करना चाहती थीं शादी, टूटा दिल तो पाकिस्तान जाकर हुई सेटल
जीतेंद्र की इस एक्ट्रेस का जानते हैं नाम

70 और 80 के दशक वो अभिनेत्री जिसने कभी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस का टैग हासिल किया तो कभी एक ही साल में 13 फिल्में कर रिकॉर्ड कायम किया. इस एक्ट्रेस ने एक ही स्टार के साथ 22 फिल्में की. जितनी चर्चा उनकी फिल्मों और अभिनय की रही उसके अधिक चर्चा उनके अफेयर्स की भी रहीं. आज वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं. 70-80 के दशक के हर सुपरहिट स्टार के साथ इनकी जोड़ी ने बड़े पर्दे पर जादू बिखेरा. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि रीना रॉय हैं.

रीना रॉय ने 15 साल की उम्र में हिंदी फिल्म 'जरूरत' से अपने करियर की शुरुआत की. कुछ साल बाद, 'जैसे को तैसा', 'जख्मी', 'कालीचरण', 'नागिन', 'अपनापन', 'जानी दुश्मन', 'नसीब' और अन्य जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद, रीना बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गईं. उन्होंने 1980 तक यह रुतबा बनाए रखा. 1982 में उनकी 13 फिल्में रिलीज हुईं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

जितेंद्र के साथ हिट जोड़ी

रीना ने अकेले जीतेंद्र के साथ 22 फिल्में की, जिनमें से 12 सुपरहिट रही. 22 में से 17 फिल्मों में उनकी रोमांटिक जोड़ी ने जबरदस्त बज बनाया. उनकी जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आती कि उन्हें पर्दे पर देखते ही सीटियां बजने लगती थी. उन्की जितेंद्र के साथ आई फिल्में, ‘आशा', ‘अपनापन' और ‘अर्पण' दर्शकों को बेहद पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया. ये फिल्में रीना के करियर की सबसे सफल फिल्में मानी जाती हैं. ‘आशा' में रीना पर फिल्माया गाया 'शीशा हो या दिल हो' आज भी सुना जाता है.

सुर्खियों में रही पर्सनल लाइफ

रिपोर्ट्स की मानें तो रीना रॉय को इंडस्ट्री में आते ही एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा से प्यार हो गया. उस समय उनकी प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिर 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों का ब्रेकअप हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को बिना बताए पूनम सिन्हा से शादी कर ली, जिससे एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा. IMDb की जानकारी के अनुसार, एक्टर से ब्रेकअप के बाद, रीना विनोद खन्ना के साथ रिश्ते में थीं. असल में, वह अपना करियर छोड़कर उनसे शादी करना चाहती थीं.

पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी

26 साल की उम्र में, रीना रॉय ने एक्टिंग छोड़ दी और दुनिया को तब चौंका दिया जब उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से अपनी शादी की घोषणा की. इस जोड़ी ने साल 1983 में शादी कर ली. शादी के बाद, एक्ट्रेस पाकिस्तान चली गईं. इस जोड़ी को जन्नत नाम की एक बेटी हुई. हालांकि, समय के साथ, शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आने लगीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीना मोहसिन की लाइफस्टाइल से तालमेल नहीं बिठा पा रही थीं. 1992 में उनका तलाक हो गया.

तलाक के बाद लौटीं भारत

तलाक के बाद रीना अपनी बेटी के साथ भारत लौट आईं. बताया जाता है कि उनके कथित एक्स-बॉयफ्रेंड शत्रुघ्न सिन्हा ने ही उन्हें अपनी बेटी की कस्टडी दिलाने में मदद की थी. कस्टडी मिलने के बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'जन्नत' से बदलकर 'सनम' रख दिया. इसके बाद रीना ने दोबारा शादी करने से मना कर दिया और तब से वह सिंगल ही रहीं. 

यह भी पढ़ें: शोले से पहले आई अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को देख निराश हो गए थे लोग, दोबारा से क्लाइमैक्स सीन हुआ शूट फिर भी कहलाई सुपरफ्लॉप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reena Roy, Reena Roy Movies, Reena Roy News, Reena Roy Affair, Vinod Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com