बॉलीवुड में तकदीर चमकनी होती है तो हुनर की चमक सरहद पार से बॉलीवुड तक पहुंच जाती है. ये तस्वीर भी ऐसी ही एक एक्ट्रेस की है, जिसकी हुस्न की खुशबू और हुनर की ताकत इन्हें बॉलीवुड तक ले आई. यहां पहला ही मौका बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम करने का मिला और रातों रात तकदीर चमक गई. पड़ोसी मुल्क की ये अदाकारा अपने देश में भी खासी फेमस हैं. अब करोड़ों की मालकिन हैं तो रानियों की तरह रहती हैं लेकिन कभी ऐसे दिन भी गुजारे जब दुकानों पर झाड़ू पोछा तक करना पड़ा.
ऐसे रहे संघर्ष भरे दिन

अगर आप अब तक नहीं पहचाने कि खूबसूरती से लबरेज ये सूरत किसकी है तो हम बताते हैं. ये हैं पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं. माहिरा खान पाकिस्तान में जितनी फेमस हैं, उतना ही प्यार उन्हें हिंदुस्तान में भी मिला. शाहरुख खान की मूवी रईस में वो उनकी साहिबा बनी नजर आईं और अपने हसीन रुख से दर्शकों का दिल जीत लिया. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए माहिरा खान ने खूब संघर्ष भी किया है. फिल्मों में आने से पहले माहिरा खान कैलिफोर्निया में पढ़ाई करने गई थीं. यहां अपने खर्च चलाने के लिए उन्होंने रेस्टोरेंट में काम किया और Rite Aid में कैशियर से लेकर दुकान में झाड़ू पोंछे तक का काम किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अब हैं करोड़ों की मालकिन
माहिरा खान की गिनती पाकिस्तान की रईस और सक्सेसफुल एक्ट्रेस में होती है. जो छोटे से छोटे प्रोजेक्ट का भी लाखों में चार्ज करती हैं. माहिरा खान आलीशान बंगले सहित महंगी कारों की भी मालकिन हैं. फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा माहिरा खान M By Mahira Khan नाम से क्लोदिंग लाइन भी चलाती हैं. ये सब मिलाकर उनकी नेटवर्थ 170 करोड़ रु. की बताई जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं